विविध

8 जून को देश में मॉल, होटल, रेस्टोरेंट व धर्म स्थल खुले, क्या रहा राज्यों का हाल?

Ram Temple, Ayodhya
Ram Temple, Ayodhya

देशभर में 8 जून से अनलॉक 1.0 सही मायनों में लागू हो गया। सभी धार्मिक स्थल, रेस्टोरेंट, व शॉपिंग मॉल्स खुलते हुए पाए गए। लॉकडाउन से मिली इन रियायतों से कंटेनमेंट ज़ोन को छोड़कर बाकी जगहों पर लोगों की चहल-पहल को वापस सामान्य होते देखा गया।

सोमवार को धार्मिक स्थलों में वैसे ही लोग भक्ति भाव में दिखे और मॉल में घूमते हुए और खरीदारी करते हुए पाए गए। हर राज्य में नजारे थोड़े अलग देखने को मिले। आइए, आपको बताते हैं कि 8 जून को अलग-अलग राज्यों में ढील मिलने के बाद कैसे चित्र देखे गए।

उत्तर प्रदेश के मंदिरों में भीड़ दिखी।

धार्मिक स्थलों के खुलने से उत्तर प्रदेश राज्य में भक्तों ने सुबह से ही जमावड़ा लगाना शुरू कर दिया। यूपी सरकार ने सभी धार्मिक स्थलों में आवाजाही व अराधना करने के लिए कई निर्देश जारी किए हैं जिनका पालन करना ज़रूरी है। इसके चलते, राज्य के कई बड़े मंदिरों मे बड़े गोले बना दिए गए हैं। लोगों को इस घेरे में रहते हुए, शारीरिक दूरी का पालन करते हुए ही दर्शन करने की हिदायत है।

यूपी की राजधानी लखनऊ में प्रातः काल से ही भक्तों का मंदिरों में जाना आरंभ हो गया। प्रयागराज, मथुरा, अयोध्या जैसे शहरों में भी लोग मंदिरों में पूजा करते हुए दिखाई दिए। हालांकि, वाराणसी में मंदिरों को मंगलवार से लोग खुलते हुए देख सकेंगे। प्रशासन ने 24 बिंदुओं की चैट लिस्ट बनाई जो कि वायरस के फैलने से लोगों की सुरक्षा पर आधारित है। यह लिस्ट थानों में दी गई है और थानों ने धार्मिक स्थलों को यह लिस्ट दे दी है। 8 जून तक, यह लिस्ट धार्मिक स्थलों को वापस थाने में भरकर दे देनी थी। इसके आधार पर ही धार्मिक स्थल जैसे काशी विश्वनाथ मंदिर, संकट मोचन मंदिर आदि को खुलते हुए देखा जाएगा।

3e02257a-a4e1-4a9b-9554-441f1a04a917
3e02257a-a4e1-4a9b-9554-441f1a04a917

आगरा में मंदिर, मस्जिद व ताजमहल अभी बंद रहेंगे। वहीं, कानपुर में भी 10 जून तक सभी धार्मिक स्थल बंद रहेंगे। 10 जून को प्रशासन इस पर निर्णय लेगा। सिर्फ मंदिर ही नहीं, गुरुद्वारे में भी लोगों की भीड़ सुबह से ही जुटती दिखाई दी। वहीं, राजधानी लखनऊ के साथ बाकी शहरों में मॉल व होटल खुलते हुए दिखाई दिए। मॉल में अभी सारी दुकानों को खुलने में समय लगेगा। दिल्ली के नजदीक गाजियाबाद में 10 जून से होटल एव रेस्टोरेंट खुलेंगे और 11 जून से मॉल खुलेंगे।

यूपी सरकार ने ढील मिलने के बीच में भी ऐसे कई निर्देश जारी किए हैं, जिससे लोग कोरोना के शिकार होने से बच सकते हैं। सभी जगहों पर वायरस से सतर्क रहने के लिए पोस्टर्स लगाए जाएंगे। इसके साथ ही, लोगों को मास्क पहनकर शारीरिक दूरी का पालन करना अनिवार्य रहेगा। थूकने पर भी बैन लगा हुआ है।

इसके साथ ही, मंदिरों या धर्म स्थलों में आने और जाने के रास्ते अलग होंगे। मंदिरों में घंटी बजाने की अनुमति नहीं है और ना ही प्रसाद बांटने की अनुमति है। धर्म स्थलों में 5 से ज्यादा लोगों को जाने की सलाह नहीं दी गई है। वहीं, रेस्टोरेंट में 50 फ़ीसदी लोगों को बैठने की अनुमति है। ई-पेमेंट से भुगतान किया जाएगा। होटलों में अपनी यात्रा व मेडिकल हिस्ट्री के बारे में बताना होगा। हर जगह सैनिटाइजेशन को प्राथमिकता दी जाएगी। इन सभी जगहों पर जाने से यूपी के लोग डर रहे हैं, पर निर्देशों का पालन करें तो सब ठीक रहेगा।

म0प्र0 में मॉल, होटल, रेस्टोरेंट खुले, 15 जून को धार्मिक स्थलों पर लिया जाएगा फैसला

8 जून से मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में मॉल, होटल व रेस्टोरेंट खुलते हुए दिखाई दिए लेकिन धार्मिक स्थल, सिनेमा, जिम, बार बंद रहे। भोपाल के मॉल, होटल व रेस्टोरेंट निर्देशानुसार खुल गए हैं। परंतु इनमें मॉल के जिम, स्विमिंग पूल, बार, असेंबली हॉल, गेमिंग ज़ोन, ऑडिटोरियम, चिल्ड्रेन प्ले एरिया नहीं खोले जाएंगे। रेस्टोरेंट व होटल में 50 फ़ीसदी लोगों के बैठने के निर्देश का पालन किया जाएगा। उन लोगों को छह फीट की दूरी से बैठना होगा।

धार्मिक स्थलों को लेकर फैसला 15 जून को लिया जाएगा। हालांकि, संस्कृत बचाओ मंच के अध्यक्ष पंडित चंद्रशेखर तिवारी ने मां वैष्णो देवी धाम आदर्श नव दुर्गा मंदिर को खोल दिया। और भी गुरुओं ने मॉल खुलने की बातों का हवाला देते हुए, मंदिर खोल दिए। शहर काजी मुश्ताक अली नदवी ने शहर में मस्जिद के बंद रहने पर ही ज़ोर दिया। मध्य प्रदेश के शहर इंदौर में धर्म स्थलों और बाकी मॉल, होटल, रेस्टोरेंट के खुलने को लेकर मंगलवार को फैसला किया जाएगा।

बिहार में भी मार्केट व धर्म स्थल खुले।

बिहार में भी धर्मस्थल, मॉल, होटल, रेस्टोरेंट फिर से चालू हो गए। राजधानी पटना के महावीर मंदिर में शारीरिक दूरी के निर्देशों का पालन करते हुए काफी श्रद्धालुओं को सुबह से ही भगवान के दर्शन करने के लिए मंदिर में आते देखा गया। इस मंदिर के चेयरमैन किशोर कुणाल ने बताया की राज्य के कुल 4500 मंदिर न्यास से जुड़े हैं और सभी मंदिरों में सरकार द्वारा दिए निर्देशों का अच्छे से पालन किया जा रहा है। उनमें घंटी न बजाना, प्रसाद न बांटना, भिखारियों को बाहर न बैठने देना जैसे नियमों का पालन करना होगा।

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सब खोल तो दिया लेकिन सतर्कता बरतने की लोगों से अपील की है। बिहार में 5000 के पास मरीज पहुंच चुके हैं। ऐसे में, सख्ती से नियमों का पालन होना आवश्यक है। हालांकि, इन सब में होटल के लोगों को अपनी सामान्य गतिविधियों को सक्रिय करने में थोड़ा सा समय लगेगा। होटल में भी 50 प्रतिशत तक ही विजिटर आ सकेंगे। होटल को सैनिटाइज करना होगा और यह ध्यान रखना होगा कि विजिटर व कर्मचारी दोनों में से कोई भी संक्रमित ना हो।

पश्चिम बंगाल में मॉल, रेस्टोरेंट, होटल, धर्म स्थल तो खुले पर भीड़ ज्यादा तादाद में नहीं दिखी

कोलकाता के साउथ सिटी शॉपिंग मॉल में प्रातः 11:00 बजे से दुकानें तो खुल गई, पर ग्राहक नजर नहीं आए। भले ही धर्म स्थलों को खोलने के फैसले 1 सप्ताह पहले लिए जा चुके थे, तब भी कुछ प्रमुख मंदिरों को बंद रखा गया है। हुगली नदी के किनारे बेलूर मठ, उत्तर 24 परगना जिले के दक्षिणेश्वर काली मंदिर और बीरभूम जिले में स्थित तारापीठ मंदिर अभी बंद हैं।

दक्षिणेश्वर काली मंदिर समिति का कहना है की कुछ तैयारियां अभी बाकी हैं, इसलिए मंदिर को शुक्रवार से खोला जाएगा। छोटे मंदिरों में लोग आते जरूर देखे गए। वहीं, नाखुदा मस्जिद और टीपू सुल्तान मस्जिद सोमवार से खोल दी गईं पर इनके इमामों ने कम लोगों के आने की अपील की है।

कोलकाता में बसों की कमी के चलते बगल के जिलों से आने वाले लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। प्राइवेट और सरकारी दफ्तरों में 70% कर्मचारी काम शुरू कर चुके हैं। पर बसों की दिक्कतों की वजह से, सभी परेशान हैं। वहीं, इन दफ्तरों में जो लोग बाहर का खाना खाते हैं, उन्हें होटल में खाते हुए देखा गया। यह कोलकाता के धर्मतल्ला इलाके की बात है। सभी सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते नजर आए।

मॉल खोलने पर ग्राहकों व कारोबारियों को एक अलग अनुभव महसूस करने को मिला। एक शॉपिंग मॉल के वाइस प्रेसिडेंट संजीव मेहरा का कहना है की इस वायरस के चलते कई चीजों में बदलाव लाया गया है और उन्होंने ग्राहकों के लिए एक नया ऐप लांच किया है जिससे वह एक नियमित समय पर ऐप पर बुकिंग करके मॉल आ सकते हैं।

वहीं, मॉल के एक दुकानदार विजेंद्र बजाज का कहना है की अभी ना सही, समय के साथ धीरे-धीरे लोग खरीदारी करने आएंगे। मॉल में आए एक युवक ने बताया कि अब मॉल आने में कई सावधानियां बरतनी पड़ रही है।

पश्चिम बंगाल में मरीजों की संख्या 8 हज़ार के आसपास पहुंच चुकी है। बीते सोमवार से हर दिन 380 के औसत से मामले सामने आ रहे हैं। राज्य में मरे हुए लोगों की संख्या भी 380 के पार पहुंच चुकी है। बढ़ते मामलों की चिंता से, स्वास्थ्य विभाग इस चीज की भी चिंता कर रहा है की होटल, बाजार, दफ्तर, शॉपिंग मॉल खोलने से संक्रमण और तेजी से तो नहीं फैल सकता है।

राजस्थान में धार्मिक स्थल रहेंगे बंद।

सोमवार से राज्य में होटल, शॉपिंग मॉल, रेस्टोरेंट, क्लब व वाइल्ड लाइफ सेंचुरी खोल दिए गए। परंतु धार्मिक स्थलों को 30 जून तक के लिए बंद रखा गया है। इस विषय पर विचार विमर्श करने व निर्णय लेने के लिए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने जिला कलेक्टर के नेतृत्व में कमेटियां बनाई हैं। इसमें धर्मगुरुओं से बात करके भी सलाह मशवरा किया गया।

मॉल व होटल ढाई महीने बाद खुलने से, लोगों में चहल-पहल देखने को मिली। परंतु इन सब में सबसे अधिक राहत राज्य में होटल व मॉल के करीब 50 लाख कर्मचारियों को मिली है। राजस्थान में करीब 11000 होटल और 800 मॉल्स है।

राज्य सरकार ने इन जगहों में जाने के लिए कई निर्देश जारी किए हैं। जयपुर कलेक्टर जोगाराम के मुताबिक शारीरिक दूरी, मास्क व सैनिटाइजर का उपयोग अनिवार्य है। इसकी चेकिंग रेवेन्यू और पुलिस अधिकारी करेंगे। इन जगहों पर एसी के तापमान को 24 से 30 डिग्री के बीच ही रखने के निर्देश हैं।

बुजुर्ग गर्भवती महिलाओं और 10 साल से छोटे बच्चों का प्रवेश वर्जित है। इसके साथ ही, कर्मचारियों को ग्लव्स और मास्क पहनने होंगे। वहीं, होटल में 6 फीट की दूरी बनाए रखने और ई-पेमेंट से पैसे देने पर जोर होगा।

पंजाब-हरियाणा में भी मॉल खोले गए, धार्मिक स्थलों में कुछ ही भक्त दिखे।

77 दिनों के अंतराल के बाद, मॉल और धार्मिक स्थल सोमवार को पंजाब-हरियाणा में भी खुल गए। केंद्र सरकार द्वारा जारी किए गए सभी निर्देशों का पालन किया जाएगा। हालांकि, मॉल में सिर्फ 50 प्रतिशत लोगों को आने की अनुमति होगी। टोकन सिस्टम को चालू किया गया है। पंजाब के मॉल में लोगों को आरोग्य सेतु ऐप डाउनलोड करके रखना होगा और सभी को 2 मीटर की दूरी में चलना होगा।

लिफ्ट सिर्फ मेडिकल इमरजेंसी या विकलांग लोगों के प्रयोग के लिए ही रहेगी। इसके साथ ही, दुकानदारों को शारीरिक दूरी के नियमों का पालन हो रहा है कि नहीं, इसका ध्यान रखना होगा। निर्देशों की अवहेलना करने पर रूपये 3000 तक के जुर्माने को भरना पड़ सकता है।

मंदिरों और गुरुद्वारों में कुछ ही श्रद्धालुओं को देखा गया। इन धार्मिक स्थलों के बाहर सैनिटाइजेशन का पूरा प्रबंध किया गया है। चंडीगढ़ के पास स्थित कुछ मंदिर और उस शहर के भीतर स्थित मंदिरों में टच-फ्री सैनिटाइजर का इंतजाम किया गया है।

हरियाणा के गुड़गांव और फरीदाबाद को छोड़कर, हर जगह रेस्टोरेंट, होटल या मॉल ढाई महीने बाद खुल गए। हालांकि, यहां भी कम लोगों को ही आते हुए देखा गया। मंजी साहिब, पंजोखरा साहिब, बादशाही बाग जैसे गुरुद्वारों में सैनिटाइजेशन और शारीरिक दूरी जैसे नियमों का पालन करने के लिए खास प्रबंध किया गया था।
अंबाला के अंबिका देवी मंदिर, हाथीखाना मंदिर जैसे प्रमुख मंदिर प्रातः काल ही खुल गए। कुरुक्षेत्र के निवासी, जय नारायण शर्मा का कहना है कि महामारी के कठिन समय में धार्मिक स्थलों को खोलना एक अच्छी खबर है, क्योंकि इससे लोग प्रार्थना कर, मुश्किलों का सामना करने की शक्ति पा पाएंगे।

अंबाला के डिप्टी कमिश्नर अशोक कुमार ने बताया कि धार्मिक स्थलों, होटल और मॉल्स में नियमों के पालन होने पर कड़ी निगरानी की जा रही है। हालांकि, इस दौरान होटल इंडस्ट्री को कुछ नुकसान का बोझ उठाना पड़ा। अंबाला होटल के मालिक पवन अग्रवाल का कहना है कि उन्हें इस दौरान काफी नुकसान हुआ और गतिविधियों को सामान्य करने में महीनों लगेंगे। पंचकूला में स्थित, माता मनसा देवी का मंदिर, मंगलवार को ही खोला जाएगा। वहां, सुबह 6:00 बजे से रात 8:15 तक दर्शन करने की अनुमति होगी। इसके लिए लोगों को ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करवाना पड़ेगा।

हरियाणा में केंद्र सरकार के निर्देशों के अनुसार ढील तो प्रदान कर दी गई है परंतु पिछले 10 दिन में गुड़गांव और फरीदाबाद में मरीजों की संख्या में वृद्धि देखकर, यहां अभी तक पाबंदियां लगी हुई हैं।

राज्‍यों से जुड़ी हर खबर और देश-दुनिया की ताजा खबरें पढ़ने के लिए नार्थ इंडिया स्टेट्समैन से जुड़े। साथ ही लेटेस्‍ट हि‍न्‍दी खबर से जुड़ी जानकारी के लि‍ये हमारा ऐप को डाउनलोड करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button

mahjong slot

spaceman slot

https://www.saymynail.com/

slot bet 200

slot garansi kekalahan 100

rtp slot

Slot bet 100

slot 10 ribu

slot starlight princess

https://moolchandkidneyhospital.com/

situs slot777

slot starlight princes

slot thailand resmi

slot starlight princess

slot starlight princess

slot thailand

slot kamboja

slot bet 200

slot777

slot88

slot thailand

slot kamboja

slot bet 200

slot777

slot88

slot thailand

slot kamboja

slot bet 200

slot777

slot88

slot thailand

slot kamboja

slot bet 200

slot777

slot88

ceriabet

ceriabet

ceriabet

klikwin88

klikwin88

klikwin88

klikwin88

klikwin88

klikwin88

klikwin88

klikwin88

klikwin88

klikwin88

klikwin88

klikwin88

klikwin88

klikwin88

slot starlight princess

ibcbet

sbobet

roulette

baccarat online

sicbo