ऑटो

Mahindra की नई कार खरीदने पर होगी 2.56 लाख रुपये तक बचत, ऑफर कुछ ही दिनों के लिए

[tta_listen_btn listen_text="खबर सुनें" pause_text="Pause" resume_text="Resume" replay_text="Replay" start_text="Start" stop_text="Stop"]

देश की प्रमुख वाहन निर्माता कंपनी Mahindra and Mahindra (महिंद्रा एंड महिंद्रा) अपनी गाड़ियों पर शानदार डिस्काउंट ऑफर कर रही है। एक तरफ जहां कई ऑटोमोबाइल कंपनियां अपने वाहनों की कीमतें बढ़ा रही हैं, वहीं महिंद्रा अपनी बिक्री बढ़ाने और ग्राहकों को लुभाने के लिए अगस्त के महीने में अपने चुनिंदा मॉडलों पर काफी आकर्षक डिस्काउंट और ऑफर्स की पेशकश कर रही है। कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर दी गई जानकारी के मुताबिक, घरेलू वाहन निर्माता अपनी एसयूवी पर 2.56 लाख रुपये तक का भारी डिस्काउंट दे रही है।

ऑफर के तहत इसमें नकद छूट, एक्सचेंज बोनस, कॉर्पोरेट छूट और एडिशनल ऑफर जैसे बेनिफिट्स शामिल हैं। कंपनी की यह योजना 31 अगस्त तक लागू हैं और डीलरशिप के हिसाब से बदल सकती हैं। बता दें कि महिंद्रा की हॉल सेलिंग एसयूवी Thar और हाल में लॉन्च हुई XUV700 पर किसी तरह की कोई छूट नहीं दी जा रही है। अगर आप महिंद्रा की नई कार खरीदने की योजना बना रहे है। तो इस महीने आप 2.56 लाख रुपये तक की बचत कर सकते हैं। आइए जानते हैं महिंद्रा अपने किस मॉडल पर क्या ऑफर दे रही है।

Mahindra XUV500
महिंद्रा की XUV500 एसयूवी को अगस्त के महीने में खरीदने पर कुल 2.56 लाख रुपये की बचत होगी। कंपनी के ऑफर के तहत XUV500 पर 1.79 लाख रुपये का कैश डिस्काउंट, 50,000 रुपये तक का एक्सचेंज बोनस, 6,500 रुपये तक का कॉरपोरेट डिस्काउंट दिए जा रहे हैं। कंपनी न्यू जनरेशन XUV500 को लॉन्च करने की तैयारी में है। मौजूदा महिंद्रा XUV500 की एक्स-शोरूम कीमत 17 लाख रुपये से 23.77 लाख रुपये तक है।

राज्‍यों से जुड़ी हर खबर और देश-दुनिया की ताजा खबरें पढ़ने के लिए नार्थ इंडिया स्टेट्समैन से जुड़े। साथ ही लेटेस्‍ट हि‍न्‍दी खबर से जुड़ी जानकारी के लि‍ये हमारा ऐप को डाउनलोड करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button