विविध

सीएम और राज्यपाल ने दिखाई Lko Metro को हरी झंडी

लखनऊ मेट्रो का संचालन शुरू हो गया। गृहमंत्री राजनाथ ‌सिंह व सीएम योगी ने Lko Metro को हरी झंडी दिखाई। इसके बाद गृहमंत्री, राज्यपाल राम नाईक, सीएम योगी ‌आदित्यनाथ, डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य, डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा व कई अन्य भाजपा नेताओं ने Lko Metro की सवारी की।
उद्घाटन के मौके पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि इससे लखनऊ की जनता को सस्ता व सुलभ यातायात मिलेगा। अब उन्हें Lko Metro से चलने के लिए और इंतजार नहीं करना पड़ेगा। कल यानी छह सितंबर से ही लखनऊ मेट्रो का व्यावसायिक संचालन शुरू हो जाएगा।
Lucknow Metro
Lucknow Metro
सीएम योगी ने इस मौके पर अपना Metro प्लान भी बताया। योगी ने कहा कि लखनऊ की तरह ही प्रदेश के अन्य शहरों में मेट्रो चलाने के लिए उत्तर प्रदेश मेट्रो कार्पोरेशन का गठन किया जाएगा। जिसके तहत प्रदेश के अन्य शहरों मेरठ, कानपुर, वाराणसी सहित कई शहरों में जरूरत के मुताबिक मेट्रो व सेमी मेट्रो सुविधा देने पर कार्य किया जाएगा।
योगी ने कहा कि प्रदेश के कई शहरों में मेट्रो संचालन के लिए हमनें डीपीआर तैयार कर ली है। कई शहरों के लिए तैयार कर रहे हैं। जिससे लोगों को बेहतर व सुलभ यातायात मिल सके।
Lucknow Metro
Lucknow Metro

2000 करोड़ खर्च, रिकॉर्ड 1079 दिन में सफर को तैयार

  • 2000 करोड़ रुपये अनुमानित नॉर्थ-साउथ कॉरिडोर का प्राथमिकता सेक्शन पर खर्च

  • 4,000 मजूदरों ने किया प्राथमिकता सेक्शन पर काम

  • 1079 दिन में तैयार होकर चलने जा रही लखनऊ मेट्रो

  • 50-50 फीसदी हिस्सेदारी एलएमआरसी में केंद्र व राज्य की

3 लाख रोजाना करेंगे सफर

  • 4 कोच की ट्रेन में 1310 यात्रियों की क्षमता

  • 3 लाख यात्री एक दिन में करेंगे यात्रा

  • 8 मेट्रो स्टेशनों के बीच 8.5 किमी में चलेगी अभी ट्रेनें

  • 5 ट्रेन से अभी होना कॉमर्शियल रन

  • 7 मिनट के बाद आएगी अगली ट्रेन

खासियतें यह भी

  • 90 किमी प्रतिघंटा के लिए तैयार

  • 80 किमी प्रतिघंटा के लिए आरडीएसओ का स्पीड सर्टिफिकेट

  • 34 किमी प्रतिघंटा की स्पीड से होगा कॉमर्शियल रन

  • 2.9 मीटर चौड़े हैं ट्रेन के कोच

  • 16 सीसीटीवी कैमरों से ट्रेनों की होगी निगरानी

  • 64 मोबाइल चार्जिंग पॉइंट ट्रेन में

Related Articles

Back to top button

mahjong ways

slot777