एडीटोरियल
Jerusalem के खिलाफ वोट देकर भारत ने गलती की
[tta_listen_btn listen_text="खबर सुनें" pause_text="Pause" resume_text="Resume" replay_text="Replay" start_text="Start" stop_text="Stop"]
हाल ही में भारत ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प द्वारा Jerusalem को राजधानी की मान्यता देने पर इस्राइल को निराश करते हुए संयुक्त राष्ट्र महासभा में Jerusalem को इस्राइल की राजधानी मानने के विरोध में वोट किया है।

अमेरिका की चेतावनी के बावजूद इस प्रस्ताव के समर्थन में केवल 9 देशों के वोट पड़े थे और भारत समेत 128 देशों ने इसके खिलाफ वोट किया था। इस वोटिंग से ठीक पहले भारत में फिलिस्तीन के राजदूत अदनान-ए-अलीहैजा ने घोषणा की थी कि भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फिलिस्तीन का दौरा करने पर सहमति दी है।
इस घटनाक्रम से माना जा रहा था कि मौजूदा एनडीए सरकार में इस्राइल से संबंध मजबूत करने के साथ ही भारत ने फिलिस्तीन के साथ दोस्ती की अपनी पुरानी नीति नहीं छोड़ी है।
राज्यों से जुड़ी हर खबर और देश-दुनिया की ताजा खबरें पढ़ने के लिए नार्थ इंडिया स्टेट्समैन से जुड़े। साथ ही लेटेस्ट हिन्दी खबर से जुड़ी जानकारी के लिये हमारा ऐप को डाउनलोड करें।



