एडीटोरियल

Jerusalem के खिलाफ वोट देकर भारत ने गलती की

[tta_listen_btn listen_text="खबर सुनें" pause_text="Pause" resume_text="Resume" replay_text="Replay" start_text="Start" stop_text="Stop"]

संयुक्त राष्ट्र द्वारा अंर्तराष्ट्रीय आतंकी घोषित हाफिज सईद के साथ मंच साझा करके पाकिस्तान में फिलिस्तीन के राजदूत वलीद अबु अली ने भारत को ठेंगा दिखा दिया। भारत ने पाकिस्तान में फिलिस्तीन के राजदूत वलीद-अबु-अली के इस कदम पर कड़ा ऐतराज जताया है और इस मामले को फिलिस्तीनी सरकार के सामने उठाए जाने की बात कही है।

Prize-of-Jerusalem-hafiz-saeed
Prize-of-Jerusalem-hafiz-saeed

आतंकी घोषित हाफिज सईद की यह रैली रावलपिंडी के लियाकत बाग में हुई थी। पाक में सईद की इस रैली का आयोजन दिफाह-ए-पाकिस्तान काउंसिल ने किया था। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने कहा है कि इस मामले को नई दिल्ली में फलस्तीनी राजदूत और फलस्तीनी अधिकारियों के सामने सख्ती से उठाया जाएगा।

इस कार्यक्रम में सईद ने भारत, कुलभूषण यादव, कश्मीर और अमेरिका के खिलाफ जहर उगला है, क्योंकि उसके पास उगलने ​के लिए जहर के अलावा और कुछ है भी नहीं। इसी रैली में फिलिस्तीन के राजदूत वलीद अबु अली ने हाफिज को गले लगाया और बाद में लोगों को संबोधित भी किया।

राज्‍यों से जुड़ी हर खबर और देश-दुनिया की ताजा खबरें पढ़ने के लिए नार्थ इंडिया स्टेट्समैन से जुड़े। साथ ही लेटेस्‍ट हि‍न्‍दी खबर से जुड़ी जानकारी के लि‍ये हमारा ऐप को डाउनलोड करें।
1 2 3 4 5Next page

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button