विविध

ISI में असैन्य पदों की हिस्सेदारी बढ़ाने को मंजूरी

ISI पाकिस्तान की शक्तिशाली खुफिया एजेंसी इंटर सर्विसेज इंटेलीजेंस में असैन्य लोगों की हिस्सेदारी बढ़ाने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है।

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शाहिद खाकान अब्बासी ने ISI के वरिष्ठ अधिकारियों को ये अधिकार दिये हैं।

अब्बासी ने ISI में सर्वोच्च असैन्य पद डीजी की संख्या एक से बढ़ाकर चार करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी।

ISI में असैन्य डीजी का पद ग्रेड 21 का है जो सशस्त्र सेनाओं में सेवारत मेजर जनरल के बराबर है।

इससे पहले खुफिया एजेंसी में असैन्य डीजी का केवल एक पद होता था।

प्रधानमंत्री ने उप महानिदेशकों (डीडीजी) की संख्या भी आठ से बढ़ाकर 15 कर दी है।

प्रधानमंत्री ने उप महानिदेशकों (डीडीजी) की संख्या भी आठ से बढ़ाकर 15 कर दी है।

कैबिनेट एंड एस्टेब्लिशमेंट डिविजन के संसदीय सचिव रजा जावेद इखलास ने इस आदेश को नियमित मामला बताया।

सेना की मीडिया इकाई इंटर सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस के एक अधिकारी ने इस घटनाक्रम पर कोई टिप्पणी नहीं कीl

लेकिन कहा कि चूंकि प्रधानमंत्री सक्षम प्राधिकारी हैं तो एजेंसी में पदों में वृद्धि को मंजूरी देना उनका विशेष अधिकार है।

आईएसआई प्रधानमंत्री सचिवालय के तहत काम करता है।

इसका मुख्यालय शुरू में रावलपिंडी था लेकिन बाद में इसे इस्लामाबाद स्थानांतरित कर दिया गया।

Related Articles

Back to top button

mahjong ways

slot777