मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश, देश की राजनीति तथा आर्थिक गतिविधियों का केन्द्र बिन्दु है। राज्य में होने वाले बदलावों को Industrialists के लिए उत्साहजनक बताते हुए उन्होंने कहा कि सरकार Industrialists की हर सम्भव मदद करेगी, ताकि उन्हें राज्य में उद्योग स्थापित करने में कोई दिक्कत न हो।
Industrialist Ratan Tata Shaking hands with CM, Yogi.
राज्य में औद्योगिक निवेश तथा रोजगार प्रोत्साहन नीति-2017 लागू की जा चुकी है। इस नीति के तहत मेगा परियोजनाओं को पुनः परिभाषित करते हुए निवेश को रोजगार सृजन के साथ लिंक किया गया है।
सरकार द्वारा औद्योगिक परियोजनाओं की स्थापना के सम्बन्ध में शीघ्र निर्णय लेने के लिए राज्य निवेश प्रोत्साहन बोर्ड का गठन किया जा चुका है। इस बोर्ड में अग्रणी Industrialists को भी सदस्य बनाया गया है।
राज्यों से जुड़ी हर खबर और देश-दुनिया की ताजा खबरें पढ़ने के लिए नार्थ इंडिया स्टेट्समैन से जुड़े। साथ ही लेटेस्ट हिन्दी खबर से जुड़ी जानकारी के लिये हमारा ऐप को डाउनलोड करें।