जन संसद

Advocate की मूल समस्या और निराकरण के उपाय

Advocate समाज का एक ऐसा बुद्धिजीवी व्यक्ति है जिस पर पूरा समाज पूरी निष्ठा रखता है। Advocates का समाज में अहम स्थान है। कांग्रेस अध्यक्ष श्री राहुल गांधी जी ने किसी पार्टी या व्यक्ति के विरूद्ध कहने से मना किया है, इसलिए हम सिर्फ इतना ही कहेंगे कि हमें ‘झूठ मुक्त भारत’ बनाना है।

इस देश को झूठ से मुक्ति की जरूरत है। आज इतनी बड़ी संख्या में बुद्धिजीवियों के प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में एकत्रित होना कांग्रेस पार्टी के लिए शुभ संकेत है। इस देश के विकास के लिए कांग्रेस पार्टी का फिर से मजबूत होना आवश्यक है।

प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में उoप्रo कांग्रेस कमेटी विधि विभाग के चेयरमैन गंगा सिंह Advocate की अध्यक्षता में ‘‘अधिवक्ताओं की मूल समस्या और उनके निराकरण के उपाय’’ विषय पर आयोजित विचार गोष्ठी को सम्बोधित करते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष, राजबब्बर, सांसद ने उपरोक्त विचार व्यक्त किये।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष, राजबब्बर ने कहा कि केन्द्र की कांग्रेसनीत यूपीए सरकार ने जनकल्याणकारी 23 योजनाएं चलायी थीं। 19 योजनाएं हू-ब.हू वैसी ही हैं। सिर्फ नाम उनका बदला गया है, वो भी ठीक से नहीं चल पा रही हैं।

यूपीए के जीएसटी में उथल-पुथल करके यह हाल कर दिया गया है कि आज देश की अर्थव्यवस्था चरमरा गयी है। व्यापारी सहित समाज का हर वर्ग परेशान है। उन्होंने कहा कि आप लोग समाज के अंदर जो अपनी जिंदगी को आपके हवाले करता है, आप उसे जिन्दगी दिलाने वाले हैं।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी को आपकी बुद्धिमता और वकार की आवश्यकता है। जिसका कोई धर्म और मजहब नहीं होता है। सिर्फ मर्यादा और कर्तव्य होता है। यही राहुल जी का संकल्प है।

प्रान्तीय चेयरमैन, गंगा सिंह Advocate ने अधिवक्ताओं की समस्याओं को लेकर संघर्ष करने पर जोर दिया। उनकी मांग में प्रमुख रूप से अधिवक्ताओं को कम से कम 25 लाख के बीमा सुविधा उपलब्ध कराया जाना।

अधिवक्ताओं को हेल्थ कार्ड एवं कैशलेस चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराया जाना। किसी दुर्घटना की स्थिति में अधिवक्ता के परिवार को कम से कम 10 लाख रूपये की तत्कालिक आर्थिक सहायता उपलब्ध कराया जाना।

60 वर्ष की आयु पूरी करने पर शारीरिक रूप से शिथिल होने के कारण वकालत न कर पाने की स्थिति में संबंधित अधिवक्ता को पेंशन सुविधा उपलब्ध कराया जाना। जूनियर अधिवक्ताओं को जिनकी प्रेक्टिस पांच साल से कम है, उन्हें पांच हजार रूपये प्रतिमाह का मानदेय दिया जाना।

अधिवक्ताओं के साथ सम्बद्ध मुंशी/क्लर्क जो अदालत में 10 वर्षों से अधिक समय से कार्य कर रहे हैं। उन्हें पांच लाख के बीमा एवं कैशलेस चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराये जाने आदि मुद्दे शामिल हैं।

संगोष्ठी में प्रमुख रूप से विधि विभाग के संयोजक, राजेन्द्र जायसवाल, Advocate, शमशाद अहमद, Advocate, जहीर अहमद, Advocate, श्रीमती शीला मिश्रा, Advocate, वरिष्ठ उपाध्यक्ष, रमेश चन्द्र श्रीवास्तव, Advocate, डीoएसo तिवारी, Advocate, एसoकेo अवस्थी, Advocate, श्रीमती किरन बाजपेयी, Advocate, सहित विभिन्न जनपदों से आये सैंकड़ों की संख्या में अधिवक्ता मौजूद रहे।

प्रस्तुति—जीशान हैदर

सूचना!

कांग्रेस संगठन के प्रति निष्ठा तथा अल्पसंख्यक समाज के लेागों की समस्याओं के निराकरण की दिशा में किये जा रहे प्रयासों को देखते हुए उ0प्र0 कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के चेयरमैन हाजी सिराज मेंहदी पूर्व एमएलसी ने हाजी मुहम्मद अतहर को सम्भल जिला कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग का अध्यक्ष नियुक्त किया है।

राज्‍यों से जुड़ी हर खबर और देश-दुनिया की ताजा खबरें पढ़ने के लिए नार्थ इंडिया स्टेट्समैन से जुड़े। साथ ही लेटेस्‍ट हि‍न्‍दी खबर से जुड़ी जानकारी के लि‍ये हमारा ऐप को डाउनलोड करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button

sbobet

https://www.baberuthofpalatka.com/

Power of Ninja

Power of Ninja

Mental Slot

Mental Slot