योगी ने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश के सभी क्षेत्रों को अन्य राज्यों से जोड़ने के लिए गम्भीरता से प्रयास कर रही है। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे के साथ-साथ पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे व बुन्देलखण्ड एक्सप्रेस-वे विकसित होने के उपरान्त लोगों को त्वरित आवागमन के साधन उपलब्ध होंगे।
उत्तर प्रदेश से गुजरने वाले ‘वेस्टर्न डेडीकेटेड फ्रेट काॅरिडोर’ तथा ‘ईस्टर्न डेडीकेटेड फ्रेट काॅरिडोर’ से राज्य से माल ढुलाई के समय में बेहद कमी आएगी। इसके अलावा ‘वेस्टर्न डेडीकेटेड फ्रेट काॅरिडोर’ के दोनों तरफ दिल्ली-मुम्बई औद्योगिक गलियारा विकसित किया जा रहा है।
Back to top button