विविध

Impeachment प्रस्ताव को वेंकैया नायडू ने खारिज किया

Impeachment पर निर्णय देने से पहले रविवार को उपराष्ट्रपति ने संविधान विशेषज्ञ सुभाष कश्यप के अलावा लोकसभा के महासचिव, पूर्व विधि सचिव पीoकेo मल्होत्रा, पूर्व विधायी सचिव संजय सिंह और राज्यसभा सचिवालय के अधिकारियों से बातचीत की। इसके साथ ही उन्होंने सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज बीo सुदर्शन रेड्डी से भी राय ली।

अब कांग्रेस के पास विकल्प यह है कि वह सुप्रीम कोर्ट जाएगी। गौरतलब है कि शुक्रवार को कांग्रेस सहित सात विपक्षी दलों ने राज्यसभा के सभापति नायडू को न्यायमूर्ति मिश्रा के खिलाफ कदाचार का आरोप लगाते हुए उन्हें पद से हटाने की प्रक्रिया शुरू करने के लिए Impeachment का नोटिस दिया था।

यहां ध्यान देने वाली बात यह है कि चीफ जस्टिस के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव पर अंतिम निर्णय राज्यसभा के सभापति का होता है। अब कांग्रेस के पास सिर्फ सुप्रीम कोर्ट जाने का ही रास्ता बचा है।

Previous page 1 2 3 4Next page

Related Articles

Back to top button

mahjong ways

slot777