उत्तर प्रदेशराज्य

आईएएस के भाई को लगी गोली

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले में आईएएस लव अग्रवाल केंद्र में संयुक्त सचिव, स्वास्थ्य के भाई अंकुर अग्रवाल का गोली लगा शव मिलने से सनसनी फैल गई है। शव के पास से लाइसेंसी पिस्टल भी बरामद हुई है।

प्रथम द्रष्टया आत्महत्या की आशंका जताई जा रही है, लेकिन पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

बताया जा रहा है कि आईएएस लव अग्रवाल के सगे भाई अंकुर अग्रवाल द्वारा पहले भी एक बार आत्महत्या करने की कोशिश की जा चुकी है। वहीं पुलिस ने मृतक के पास से लाइसेंसी पिस्टल भी बरामद की है।

एसपी देहात अतुल शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि थाना सरसावा क्षेत्र के इंडस्ट्रियल एरिया के पास बाग से एक व्यक्ति का गोली लगा शव बरामद हुआ है, जिसको पुलिस ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट के लिए भेज दिया है। मृतक के परिजनों को सूचित कर दिया गया है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

 

Related Articles

Back to top button

mahjong ways

slot777