[tta_listen_btn listen_text="खबर सुनें" pause_text="Pause" resume_text="Resume" replay_text="Replay" start_text="Start" stop_text="Stop"]
भाजपा उसी Gujrat से डरती है जिसके सपने दिखाती थी। भाजपा को राहुल से डर नहीं लगता है, अब तो वो Gujrat से डरती है। ऐसा कहना है, कांग्रेस पार्टी के नवनिर्वाचित अध्यक्ष राहुल गॉंधी का।

कांग्रेस के नवनिर्वाचित अध्यक्ष राहुल गांधी ने Gujrat में अंतिम चरण के मतदान से एक दिन पहले पार्टी की जीत का विश्वास जताते हुये कहा है कि यह चुनाव एकतरफा और भारतीय जनता पार्टी के लिए चौंकाने वाला सिद्ध होगा।
अगले कुछ दिनों में कांग्रेस की कमान संभालने जा रहे राहुल ने एक चैनल के साथ बातचीत में कहा कि Gujrat के लोगों में भाजपा के प्रति काफी गुस्सा है और वहां लोगों की सोच बदली है। राहुल ने कहा कि अब भाजपा मुझसे नहीं Gujrat से डरती है।
राज्यों से जुड़ी हर खबर और देश-दुनिया की ताजा खबरें पढ़ने के लिए नार्थ इंडिया स्टेट्समैन से जुड़े। साथ ही लेटेस्ट हिन्दी खबर से जुड़ी जानकारी के लिये हमारा ऐप को डाउनलोड करें।
Leave a Reply



