खबरविशेष

स्कूल में निपाह वायरस से मरे मिले Fruit Bats

[tta_listen_btn listen_text="खबर सुनें" pause_text="Pause" resume_text="Resume" replay_text="Replay" start_text="Start" stop_text="Stop"]

बुधवार को स्कूल में Fruit Bats सफेदे के पेड़ों के नीचे मृत अवस्था में दिखाई दिए। वहीं, स्कूल मैदान में भी Fruit Bats के ढ़ेर लग गए। स्कूल प्रधानाचार्य स्पर्णा भारद्वाज का ​कहना है कि Fruit Bats के मरने की घटना से तत्काल प्रशासन को अवगत करा दिया गया।

उधर, उपायुक्त सिरमौर ललित जैन ने मामला ध्यान में आते ही सहायक आयुक्त एसएस राठौर की अगुवाई में एक टीम मौके पर भेजी। डीएफओ नाहन वेंकटेश रमन, पशुपालन विभाग के उप निदेशक नीरू शबनम, शिक्षा विभाग के उप निदेशक उमेश बहुगुणा, सीएमओ डॉ. संजय शर्मा मौके पर पहुंचे।

डॉ. संजय शर्मा ने बताया कि Fruit Bats की एक साथ मौत के कारणों का पता नहीं चल पाया है। स्कूल के स्टाफ और बच्चों से कहा गया है कि वह मृत मिले किसी भी पक्षी अथवा पशु के पास न जाएं। इससे वे वायरस की चपेट में आ सकते हैं।

राज्‍यों से जुड़ी हर खबर और देश-दुनिया की ताजा खबरें पढ़ने के लिए नार्थ इंडिया स्टेट्समैन से जुड़े। साथ ही लेटेस्‍ट हि‍न्‍दी खबर से जुड़ी जानकारी के लि‍ये हमारा ऐप को डाउनलोड करें।
Previous page 1 2 3 4 5Next page

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button