[tta_listen_btn listen_text="खबर सुनें" pause_text="Pause" resume_text="Resume" replay_text="Replay" start_text="Start" stop_text="Stop"]
31 अगस्त से 14 सितंबर तक डेंगू के इलाज के लिए जयंत सिंह से 16 लाख रुपये का बिल वसूला गया। जबकि 14-15 सितंबर की दरमियान रात को उसकी फोर्टिस अस्पताल में ही मौत हो गई।
इस मामले में जयंत के एक दोस्त ने ट्विटर पर पूरे मामले की जानकारी देते हुए Fortis Hospital के खिलाफ कार्रवाई के लिए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्र, जे0पी0 नड्डा से गुहार लगाई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने हरियाणा स्वास्थ्य विभाग से इस मामले में रिपोर्ट मांगी है।
जयंत का कहना है कि हरियाणा स्वास्थ्य विभाग ने जांच में कई खामियों के बारे में जिक्र किया है। इसमें मेडिकल इथिक्स का पालन नहीं करते हुए गलत तरीके से पैसे लिए गए हैं। इस मामले में वह अब उपभोक्ता अदालत भी जाएंगे। Fortis Hospital की लापरवाही और प्रबंधन के खिलाफ आपराधिक मामले की मांग करने के लिए हाईकोर्ट जाएंगे। Fortis Hospital ने तय-मानक का उल्लंघन किया है।
अब रिपोर्ट के आधार पर ही वरिष्ठ वकीलों से राय ली गई है। अगले सप्ताह तक कोर्ट में याचिका दायर की जायेगी। आद्या के पिता जयंत की मानें तो हरियाणा सरकार की कमेटी ने उन्हें रिपोर्ट देने से मना कर दिया है।
राज्यों से जुड़ी हर खबर और देश-दुनिया की ताजा खबरें पढ़ने के लिए नार्थ इंडिया स्टेट्समैन से जुड़े। साथ ही लेटेस्ट हिन्दी खबर से जुड़ी जानकारी के लिये हमारा ऐप को डाउनलोड करें।



