धोखा-धड़ीविशेष

Fortis Hospital के खिलाफ एफआईआर दर्ज

[tta_listen_btn listen_text="खबर सुनें" pause_text="Pause" resume_text="Resume" replay_text="Replay" start_text="Start" stop_text="Stop"]

हरियाणा के स्वास्थ्य विभाग ने गुरूग्राम के सेक्टर-44 स्थित Fortis Hospital में 7 वर्षीय बच्ची की मौत के मामले में सख्त कदम उठाते हुए अस्पताल के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।

इस मामले में हरियाणा के स्वाथ्य मंत्री अनिल विज का कहना है कि Fortis Hospital की लापरवाही की वजह से बच्ची की मौत हुई है। Fortis Hospital के खिलाफ गुरुग्राम के सुशांत लोक पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज की गई है। वहीं मृत बेटी आद्या के पिता जयंत सिंह अब हाईकोर्ट और उपभोक्ता अदालत का दरवाजा खटखटाएंगे।

मेडिकल लापरवाही के लिए आपराधिक केस दर्ज कराने के लिए जयंत सिंह ने तैयारी की है। वह कानूनी सलाह ले रहे हैं। कोर्ट में अगले सप्ताह याचिका दायर करेंगे। जयंत सिंह ने अपनी 7 वर्षीय बेटी को डेंगू होने के बाद एक निजी अस्पताल से गुरुग्राम सेक्टर-44 स्थित Fortis Hospital में रेफर कराया था।

राज्‍यों से जुड़ी हर खबर और देश-दुनिया की ताजा खबरें पढ़ने के लिए नार्थ इंडिया स्टेट्समैन से जुड़े। साथ ही लेटेस्‍ट हि‍न्‍दी खबर से जुड़ी जानकारी के लि‍ये हमारा ऐप को डाउनलोड करें।
1 2 3Next page

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button