डाॅ0 शकुन्तला मिश्रा राष्ट्रीय पुनर्वास विश्वविद्यालय, लखनऊ के चतुर्थ convocation का उद्घाटन राज्यपाल श्री राम नाईक, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, मुख्य अतिथि पद्मश्री डाॅ0 उमा तुली, प्रदेश के दिव्यांगजन सशक्तीकरण मंत्री ओम प्रकाश राजभर तथा कुलपति प्रवीर कुमार ने दीप प्रज्जवलित कर किया।
convocation-2
इस अवसर पर विद्वत परिषद एवं कार्य परिषद के सदस्यगण, विभिन्न विश्वविद्यालयों के कुलपतिगण, शिक्षकगण, अभिभावकगण, छात्र-छात्रायें सहित अन्य विशिष्टजन उपस्थित थे। राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री ने स्वर्ण, रजत एवं कांस्य पदक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को मेडल पहनाकर सम्मानित किया।
राज्यपाल ने convocation में विचार व्यक्त करते हुये कहा कि दिव्यांगजन हमारे समाज के अभिन्न अंग हैं। इनकी शिक्षा-दीक्षा और सुविधाओं का ख्याल रखना हम सभी का कर्तव्य है। छात्र जीवन में convocation एक महत्वपूर्ण पड़ाव है।