राष्ट्रीय

CM शिवराज अनोखे अंदाज में मनाएंगे अपना जन्मदिन

भोपाल – मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का जन्मदिन 5 मार्च यानी आज है। सीएम अपना जन्मदिन भोपाल में सफाई कर्मचारियों के साथ मनाएंगे। इस दौरान 8 हजार सफाई कर्मचारियों के साथ सीएम खाना खाएंगे। एमवीएम ग्राउंड में बड़ा कार्यक्रम होगा।

दरअसल जन्मदिन के अवसर पर सीएम शिवराज सिंह चौहान स्वच्छता का संदेश देंगे। सीएम सफाई कर्मचारियों के साथ पौधे भी लगाएंगे। इसके साथ ही उनके साथ संवाद भी करेंगे।

इसके अलावा मुख्यमंत्री दोपहर डेढ़ बजे सलकनपुर भी जाएंगे और वहां मां विजयासन देवी के दर्शन कर आशीर्वाद लेंगे। सीएम मंदिर परिसर में 101 पौधे भी लगाएंगे। पिछले साल भी मुख्यमंत्री अपने जन्मदिन की शुरूआत इसी तरह से की थी।

वहीं सीएम का जन्मदिन प्रदेश भर में उनके समर्थक और बीजेपी कार्यकर्ता भी कई तरह के सेवा कार्य कर मनाएंगे। सीएम ने अपील की है कि उनके जन्मदिन के अवसर पर विज्ञापन, होर्डिंग, पोस्टर्स न लगाएं। सभी कार्यकर्ताओं से अनुरोध किया है। कि एक पौधा लगाएं।

Related Articles

Back to top button

mahjong ways

slot777