पंजाब

मुख्यमंत्री द्वारा सुल्तानपुर लोधी में होमगार्ड के जवान जसपाल सिंह की मौत पर दुख व्यक्त

[tta_listen_btn listen_text="खबर सुनें" pause_text="Pause" resume_text="Resume" replay_text="Replay" start_text="Start" stop_text="Stop"]

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज होमगार्ड के जवान जसपाल सिंह की मौत पर गहरे दुख व्यक्त किया है जिनकी ड्यूटी निभाते समय जान चली गई। मुख्यमंत्री ने जसपाल सिंह के परिवार को वित्तीय सहायता के तौर पर दो करोड़ रुपए देने का ऐलान किया है।

एक शौक संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा कि जसपाल सिंह की सुल्तानपुर लोधी में अपनी ड्यूटी निभाते समय मौत हो गई। उन्होंने बताया कि दो करोड़ की राशि में से राज्य सरकार की तरफ से एक करोड़ रपए एक्स- ग्रेशिया के तौर पर जबकि एक करोड़ रुपए एच. डी. एफ. सी. द्वारा बीमा राशि के तौर पर दिए जाएंगे। भगवंत सिंह मान ने कहा कि यह प्रयास राज्य में अमन-कानून की व्यवस्था को कायम रखने के लिए इस सपूत के महान योगदान के सम्मान में है।
इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार हथियारबंद सेनाओं, अर्धसैनिक बलों और पुलिस की भलाई के लिए वचनबद्ध है जिसके अंतर्गत जसपाल सिंह के परिवार को वित्तीय सहायता प्रदान की गई है। भगवंत सिंह मान ने उम्मीद ज़ाहिर की कि इस विनम्र प्रयास से जहाँ पीड़ित परिवार को मदद मिलेगी, वहीं उनके भविष्य को सुरक्षित बनाया जा सकेगा।

राज्‍यों से जुड़ी हर खबर और देश-दुनिया की ताजा खबरें पढ़ने के लिए नार्थ इंडिया स्टेट्समैन से जुड़े। साथ ही लेटेस्‍ट हि‍न्‍दी खबर से जुड़ी जानकारी के लि‍ये हमारा ऐप को डाउनलोड करें।

Related Articles

Back to top button