पंजाबराज्य

आ गया चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव का नतीजा, बीजेपी के मनोज सोनकर बने मेयर

चंडीगढ़ में हुए मेयर चुनाव के परिणाम सामने आ गए हैं। चंडीगढ़ में बीजेपी के प्रत्याशी ने मेयर पद का चुनाव जीत लिया है। बीजेपी के मनोज सोनकर चंडीगढ़ के मेयर बनाए गए हैं। बीजेपी ने कांग्रेस और आप के गठबंधन को हराया है। इस चुनाव में जहां बीजेपी को 16 वोट मिले हैं, तो वहीं आप-कांग्रेस के गठबंधन को 12 वोट ही मिल सके हैं। इसके अलावा 8 वोट रिजेक्ट हो गए हैं। इस बीच सदन में हंगामे की सूचना भी मिल रही है।

बैलेट पेपर से हुआ मतदान

बता दें कि पंजाब-हरियाणा होईकोर्ट के आदेश के बाद आज चंडीगढ़ में मेयर, सीनियर डिप्टी मेयर और डिप्टी मेयर के चुनाव हुए हैं। यहां पर पहले से ही कयास जताए जा रहे थे कि कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के गठबंधन का बीजेपी से सीधा मुकाबला हो सकता है। आज सुबह 10 बजे से शुरू हुए मतदान के परिणाम भी दोपहर तक आ गए। इस चुनाव में सभी 35 पार्षदों और सांसद किरण खेर ने अपना मतदान किया। ये मतदान बैलेट पेपर के जरिए संपन्न कराया गया।

आप-कांग्रेस के गठबंधन से मुकाबला

इस पूरे चुनाव की वीडियोग्राफी भी कराई गई है, ताकि अगर बाद में जरूरत पड़े तो इसे देखा जा सकेगा। इसके साथ ही वोटिंग के बाद जो बैलट पेपर होंगे उन्हें भी ट्रेजरी ऑफिस में एक साल तक के लिए सुरक्षित रखा जाएगा। भाजपा नेता मनोज सोनकर मुकाबला आप-कांग्रेस गठबंधन के प्रत्याशी कुलदीप टीटा से था। वहीं अब भाजपा ने सीनियर डिप्टी मेयर पद के लिए कुलजीत सिंह संधू और डिप्टी मेयर पद के लिए राजिंदर शर्मा को प्रत्याशी बनाया है। जबकि आप-कांग्रेस गठबंधन की तरफ से सीनियर डिप्टी मेयर पद के लिए गुरप्रीत सिंह गाबी और डिप्टी मेयर पद के लिए निर्मला देवी को प्रत्याशी बनाया गया है।

Related Articles

Back to top button

mahjong ways

slot777