
Box Office पर Border 2 का तूफान! Sunny Deol ने फैंस को कहा शुक्रिया, फिल्म ने महज 7 दिनों में पार किया 200 करोड़ का आंकड़ा
साल 1997 की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘बॉर्डर’ के सीक्वल का इंतजार आखिरकार खत्म होने वाला है। जब से सनी देओल ने ‘बॉर्डर 2’रिलीज हुई है, तब से सोशल मीडिया पर ‘तारा सिंह’ के बाद अब ‘मेजर कुलदीप सिंह’ की वापसी को लेकर जबरदस्त क्रेज देखा जा रहा है। फैंस के इस अभूतपूर्व प्यार को देखकर सनी देओल ने एक विशेष संदेश साझा कर अपनी खुशी जाहिर की है।
बॉलीवुड अभिनेता सनी देओल ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा करते हुए अपनी नयी फिल्म ‘‘बॉर्डर 2’’ को मिली प्रतिक्रिया के लिए अपने प्रशंसकों को धन्यवाद दिया। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर पहले ही 200 करोड़ रुपये की कमायी का आंकड़ा पार कर लिया है। अनुराग सिंह द्वारा निर्देशित यह फिल्म 1997 में आई ‘‘बॉर्डर’’ का सीक्वल है। वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी अभिनीत यह फिल्म 23 जनवरी को रिलीज हुई थी।



