भारत के 6 राज्यों की 25 राज्यसभा सीटों के लिए सुबह 9 बजे से जारी वोटिंग में यूपी में क्रॉस वोटिंग की संभावनायें धरातल पर उतर आई हैं। बीजेपी को कम से कम 12 सीटों को फायदा होने की उम्मीद है। इसके बाद वह राज्यसभा में सबसे बड़ी पार्टी बन जाएगी।
bjp
हालांकि इसके बाद भी वह बहुमत से दूर रहेगी। राज्यसभा में 245 सदस्य होते हैं। इसी तारतम्य में बीएसपी विधायक अनिल सिंह ने BJP को वोट डाला। उन्होंने कहा कि मैंने BJP को वोट दिया है।
उन्होंने आगे कहा कि मैं योगी जी को वोट दे रहा हूं। मैंने अंतरात्मा की आवाज पर वोट दिया है। इससे पहले आशंका जताई जा रही थी कि वह BJP को वोट देंगे। मतदान प्रक्रिया शाम 4 बजे तक चलेगी। वहीं, सपा विधायक नितिन अग्रवाल ने भी कॉस वोटिंग करते हुए BJP को वोट दिया।