राज्य

छत्तीसगढ़ के जशपुर में भूकंप के झटके, खनकते रहे बर्तन, हिलती रहीं दरवाजे-खिड़कियां, घरों से बाहर भागे लोग

जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में गुरुवार को भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप आज सुबह करीब सात बजकर 31 मिनट पर आया। इस दौरान लोग एहतियातन घरों से बाहर निकल आए। भूकंप से करीब चार से पांच सेकंड तक घरों में रखे बर्तन खनकते रहे और दरवाजे-खिड़कियां हिलती रहीं। भूकंप से किसी तरह की जनहानि या नुकसान नहीं हुआ है। प्रशासन की ओर से फिलहाल कोई आधिकारिक जानकारी जारी नहीं की गई है। स्थानीय लोग सतर्क हैं और सावधानी बरत रहे हैं।

Related Articles

Back to top button

mahjong ways

slot777