राज्य

छठ पूजा के लिए जगमगाएंगे 135 घाट : लक्ष्मण मेला मैदान में होगी भव्य पूजा; नगर निगम ने शुरू की तैयारियां

लखनऊ में गोमती तट स्थित लक्ष्मण मेला मैदान और झूलेलाल वाटिका सहित करीब 135 स्थलों पर छठ पूजा का आयोजन किया जाएगा। नगर निगम ने घाटों की सफाई कराकर प्रकाश व्यवस्था का कार्य शुरू कर दिया है। पानी की व्यवस्था, शौचालय और सुरक्षा के लिए बेरिकेडिंग भी कराई जा रही है। श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए गोताखोर भी तैनात रहेंगे। छठ महापर्व 13 से 16 नवंबर तक मनाया जाएगा। श्रद्धालुओं ने भी घाटों पर बेदियां बनाने का काम शुरू कर दिया है। घाटों पर रंग रोगन का काम भी तेजी से चल रहा है।

नगर विकास मंत्री एके शर्मा ने सोमवार को महापौर सुषमा खर्कवाल के साथ विभिन्न छठ पूजा स्थलों का निरीक्षण करके तैयारियों का जायजा लिया। लक्ष्मण मेला मैदान, पिकनिक स्पॉट, कल्याणपुर स्थित छठ पूजा घाट पर व्यवस्था की जानकारी ली। उन्होंने घाटों पर साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था एवं श्रद्धालुओं की सुविधाओं पर विशेष ध्यान देने के अधिकारियों को निर्देश दिए। इसके अलावा नगर विकास मंत्री ने नगर निगम के गोमती नगर स्थित निर्माणाधीन मुख्यालय भवन का निरीक्षण किया।

कुड़िया घाट की व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश

छठ महापर्व पर व्रतियों और श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए नगर विकास मंत्री ए.के. शर्मा ने मंगलवार को लखनऊ के कुड़िया घाट का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने घाटों पर चल रही तैयारियों का जायजा लेते हुए अधिकारियों को सभी आवश्यक कार्य गुणवत्ता के साथ समय से पूरा करने के निर्देश दिए। साथ ही स्पष्ट किया कि तैयारियों में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

नगर विकास मंत्री ए.के. शर्मा ने किया स्थलीय निरीक्षण, सफाई और आकर्षक प्रकाश व्यवस्था पर जोर

मंत्री ने घाटों की साफ-सफाई, सुंदर चित्रकारी और आकर्षक प्रकाश व्यवस्था को विशेष प्राथमिकता देने को कहा। उन्होंने निर्देश दिए कि श्रद्धालुओं की बड़ी संख्या को देखते हुए सुगम आवागमन, सुरक्षा और अन्य जनसुविधाओं के पर्याप्त इंतजाम किए जाएं। सभी संबंधित विभाग आपसी समन्वय से काम करें, ताकि पूजा के दौरान व्रतियों को किसी तरह की परेशानी न हो। निरीक्षण के दौरान मंत्री ने शिव मंदिर घाट से मुख्य सड़क तक बनाए जा रहे मार्ग का भी जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को निर्माण कार्य प्राथमिकता के आधार पर जल्द पूरा कराने और गुणवत्ता के साथ श्रद्धालुओं की सुविधा का ध्यान रखने के निर्देश दिए। इससे छठ पूजा के दौरान लोगों को घाट तक पहुंचने में परेशानी नहीं होगी। निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त गौरव कुमार, अपर नगर आयुक्त पंकज कुमार सहित नगर निगम और संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button

mahjong ways

slot777