सनातन
कल मनाई जाएगी नाग पंचमी, जानें पूजा का शुभ मुहूर्त और महत्व
इस वर्ष नाग पंचमी 29 जुलाई को मनाई जाएगी। हिंदू पंचांग के अनुसार ये त्योहार सावन शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को मनाया जाता है। इस दिन नाग देवता की पूजा की जाती है। ज्योतिषाचार्य एसएस नागपाल ने बताया कि पंचमी 28 को रात 11:24 बजे से 30 को सुबह 12:46 बजे तक है। इस दिन शिव योग, रवि योग और लक्ष्मी योग जैसे तीन अत्यंत शुभ योगों का संयोग बन रहा है, जिससे इस वर्ष की नाग पंचमी विशेष रूप से फलदायी मानी जा रही है।



