सनातन

सावन के दूसरे सोमवार की तैयारियां जोरों पर, योगी की झांकी ने लोगों को किया आकर्षित

हरदोई में सावन के दूसरे सोमवार पर शिव शंकर को जलाभिषेक करने के लिए कांवरिया भारी संख्या में रविवार को पवित्र गंगा नदी पर जल लेने के लिए पहुंचे। इस दौरान शोभा यात्रा के साथ झूमते गाते कांवरियों का जगह-जगह लोगों ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया।

शोभा यात्रा और झांकियां : शोभायात्रा में सजी सुंदर झांकियां के साथ डीजे पर थिरकते श्रद्धालु शिव शंकर के गीतों पर झूमते हुए पवित्र गंगा नदी पर जल लेने के लिए पहुंचे। शोभायात्रा नगर के तुरंत नाथ मंदिर से निकली गई। शोभायात्रा में तरह-तरह की झांकियां लोगों को आकर्षित कर रही थीं। सबसे सुंदर झांकी बुलडोजर पर योगी आदित्यनाथ की सजाई गई थी, जिसे लोग देखते ही रह गए।

कांवरियों की सेवा और सुरक्षा व्यवस्था : कांवरियों की सेवा के लिए जगह-जगह लोगों ने पंडाल लगाए हैं।  रास्तों में पुष्प वर्षा कर उनका स्वागत किया गया। कांवरियों के भोजन व जलपान के लिए श्रद्धालुओं ने जगह-जगह व्यवस्थाएं की हैं। कांवड़ यात्रा की सुरक्षा को लेकर पुलिस प्रशासन भी पूरी तरह मुस्तैद रहा।

धार्मिक महत्व और अनुष्ठान :  सावन के दूसरे सोमवार पर शिवालयों में जलाभिषेक करने के लिए शिव भक्तों का समूह कांवर में जल भरने के लिए निकलता है। रविवार को कांवरिए पवित्र गंगा नदी से जल लेकर सावन के दूसरे सोमवार को शिव मंदिरों में जलाभिषेक करेंगे। पूरे दिन रविवार को उत्साह का माहौल नजर आया। शोभा यात्रा और कांवड़ यात्रा के दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। पुलिस प्रशासन ने कांवड़ियों की सुरक्षा के लिए विशेष व्यवस्था की थी।

Related Articles

Back to top button

mahjong ways

slot777