उत्तर प्रदेशफ्लैश न्यूज

फर्जी आईएएस ने की महिला से छेड़छाड़, परिवार ने धमकाया, हजरतगंज कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज

कोलंबों में तैनात अधिकारी की पत्नी ने फर्जी आईएएस और उसके परिवार के खिलाफ छेड़छाड़ समेत गंभीर धाराओं में हजरतगंज कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज करायी है। हजरतगंज इंस्पेक्टर विक्रम सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। आरोपी दंपति के खिलाफ करीब 20 लोगों से दो करोड़ की भी एक मामला इंदिरानगर थाने में दर्ज है।\

एलडीए कॉलोनी निवासी महिला के पति एक मल्टीनेशनल कम्पनी में इंटरनेशनल मैनेजर हैं। किटी पार्टी में महिला की मुलाकात इंदिरानगर निवासी रश्मि सिंह से हुई। दोस्ती होने पर रश्मि ने पति अशोक सिंह को आईएएस बताया। कई बार अशोक सिंह ने भी महिला को फोन किया। दोस्ती बढ़ने पर रश्मि सिंह ने पारिवारिक परेशानियों का जिक्र किया। बताया कि पति के अनैतिक संबंध है। रश्मि सिंह ने भरोसा जीतकर टुकड़ों में कई बार रुपये भी लिए।

पीड़िता ने बताया कि 15 अप्रैल 2024 को रश्मि सिंह ने कॉल कर सहारागंज बुलाया। वह पहुंची तो रश्मि सिंह कार में पति अशोक और बेटी के साथ बैठी थी। बातचीत के लिए महिला को भी कार में बैठा लिया। फिर बहाने से मां-बेटी फूड कोर्ट चली गई। मौका देख अशोक सिंह ने महिला के साथ छेड़छाड़ करते हुए कपड़े फाड़ने का प्रयास किया। विरोध करने पर अशोक ने मारा। पीड़िता ने मां-बेटी भी आपबीती बताई। जिस पर मां-बेटी ने महिला को ही धमकाया। पीड़िता का कहना है कि लोकलाज के भय से रिपोर्ट दर्ज कराने में देर हुई। पति को पूरी जानकारी के बाद 26 फरवरी 2025 को हजरतगंज कोतवाली में शिकायत की।

Related Articles

Back to top button

mahjong ways

slot777