उत्तर प्रदेशफ्लैश न्यूज
राजभवन में रात्रिभोज, सत्ता-विपक्ष का दिखा आपसी सौहार्द
राजभवन में शुक्रवार को रात्रिभोज का आयोजन किया गया। इस भोज में राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने उत्तर प्रदेश के सभी विधायकों और मंत्रियों को आमंत्रित किया है। यह आयोजन ताजा राजनीतिक परिदृश्य में एक साकारात्मक कदम माना जा रहा है, जिसमें सभी दलों के विधायक और मंत्रिगण एक मंच पर एकत्रित हुए। इस दौरान सत्ता-विपक्ष के नेताओं के बीच आपसी सौहार्द नजर आया।



