उत्तर प्रदेशफ्लैश न्यूज

गांव में होगा पार्को का निर्माण, लगेंगे ओपन जिम और झूले

ग्रामीण क्षेत्रों के निवासी भी अब पार्क में टहलने का आनंद ले सकेंगे। साथ ही ओपन जिम में एक्सरसाइज के साथ स्वास्थ्य लाभ ले सकेंगे। बच्चे पार्क में लगे झूलों में खेल सकेंगे। नगर विकास विभाग की उपवन योजना के तहत नगर निगम सीमा के तीन गांवों में पार्क बनाने की तैयारी है। स्वच्छ वातावरण और हरियाली के लिए पार्क में ही मियावाकी पद्धति से 4,000 वर्गमीटर क्षेत्रफल में पौधरोपण किया जाएगा। प्रत्येक गांव में इस पर लगभग 1.5 करोड़ रुपये खर्च आएगा। नगर विकास विभाग इसके लिए बजट देगा। अगले महीने से काम शुरू होगा, जो लगभग 4 महीने में काम पूरा हो जाएगा।

Related Articles

Back to top button

mahjong ways

slot777