उत्तर प्रदेशफ्लैश न्यूज

बसपा अध्यक्ष मायावती का कांग्रेस पर पलटवार, कहा- कांग्रेस ने भाजपा की ‘बी’ टीम बनकर लड़ा दिल्‍ली विधानसभा चुनाव

बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने शुक्रवार को कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी पर पलटवार करते हुए दावा किया कि कांग्रेस ने दिल्‍ली विधानसभा का चुनाव भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की ‘बी’ टीम बनकर लड़ा। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने बृहस्पतिवार को अपने संसदीय निर्वाचन क्षेत्र रायबरेली में दलित छात्रों के एक समूह से बातचीत में

कहा था कि उन्हें पिछले साल हुए लोकसभा चुनाव में मायावती की अगुवाई वाली बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) विरोधी गठबंधन ‘इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायन्स’ (इंडिया) में शामिल नहीं होने से निराशा हुई थी।

Related Articles

Back to top button

mahjong ways

slot777