सनातन

मेष राशि से अस्त होने जा रहे हैं शुक्र, इन राशियों को होगा धन लाभ

शुक्र ग्रह आकर्षण, सौंदर्य, खुशी, विलासिता, रोमांस, प्रेम, शारीरिक आकर्षण, रचनात्मकता और एश्वर्य की प्रतीक माने जाते हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, शुक्र अप्रैल माह के अंत में यानी 28 अप्रैल को सुबह 7 बजकर 27 मिनट पर मेष राशि में अस्त होने जा रहे हैं। शनि के अस्त होने से कुछ राशि के जातकों को लाभ मिलेगा, तो वहीं कुछ राशि को संभलकर रहना है।

शुक्र अस्त का अर्थ

नवग्रहों में शुक्र का विशेष महत्व है। शुक्र को आकाश में सबसे तेज चमकाने वाला तारा माना जाता है। बता दें कि,

शुक्र जब सूर्य के दोनों ओर 10 डिग्री या इससे अधिक पास आ जाता है तो शुक्र अस्त हो जाता है।

इन राशियो को होगा लाभ

ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, शुक्र के अस्त होने का फायदा 4 राशि वालों को मिलेगा। आइए जान लेते हैं कि ये 4 राशियां कौन-सी है।

वृषभ राशि

शुक्र के अस्त होने से सबसे ज्यादा लाभ वृषभ राशि वालों को मिलेगा। आपको पैतृक संपत्ति, शेयर या लोन के जरिए अप्रत्यक्ष रुप से धन लाभ हो सकता।

मिथुन राशि

शुक्र के अस्त होने से मिथुन राशि वालों के जीवन में कई तरह की खुशियां आएंगी। खासतौर पर आपको धन लाभ हो सकता है।

कन्या राशि

28 अप्रैल को शुक्र के मेष राशि में अस्त होने से कन्या राशि वालों को अच्छे परिणाम मिलेंगे। इतना ही नहीं, आपको ज्यादातर कार्यों में सफलता भी प्राप्त होगी।

मकर राशि

इस राशि के जातकों पर भी शुक्र के अस्त होने का सकारात्मक प्रभाव होगा। इसकी वजह से आपकी सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी।

Related Articles

Back to top button

mahjong ways

slot777