सनातन

जानें क्या है होलिका दहन का मुहूर्त?

फाल्गुन पूर्णिमा को होलिका दहन और ठीक इसके अगले दिन होली मनाई जाएगी। फाल्गुन पूर्णिमा तिथि इस बार 24 मार्च को सुबह 09 बजकर 54 मिनट से शुरू होगी। समापन अगले दिन यानी 25 मार्च को दोपहर 12 बजकर 29 मिनट पर होगा।24 मार्च को होलिका दहन के लिए शुभ मुहूर्त देर रात 11 बजकर 13 मिनट से लेकर 12 बजकर 27 मिनट तक है। ऐसे में होलिका दहन के लिए आपको कुल 1 घंटे 14 मिनट का समय मिलेगा।

जानें कब खेली जायेगी होली
होलिका दहन के ठीक अगले दिन होली मनाई जायेगी इस साल 25 मार्च को होली है।

कैसे करें होलिका दहन पर पूजा
होलिका दहन की पूजा करने के लिए सबसे पहले स्नान कर साफ़ धुले हुए वस्त्र पहनें अब पूजा वाले स्थान पर उत्तर या पूरब दिशा की ओर मुंह करके बैठ जाएं।

गाय के गोबर से होलिका और प्रहलाद की मूर्ति बनाये पूजा के लिए रोली, फूल, फूलों की माला, कच्चा सूत, गुड़, साबुत हल्दी, मूंग, बताशे, गुलाल नारियल, 5 से 7 तरह के अनाज और एक लोटे में पानी रख लें। अब मिठाइयां और फल चढ़ाएं। आपकी जानकारी के लिए बता दें होलिका की पूजा के साथ ही भगवान नरसिंह की भी पूजा का विधान है। अब होलिका के चारों ओर सात बार परिक्रमा करें।

Related Articles

Back to top button

mahjong ways

slot777