उत्तर प्रदेश

अधिक से अधिक लोग पर्यावरण संरक्षण में दें अपना सहयोग: धर्मवीर प्रजापति

उ0प्र0 के कारागार एवं होमाइगॉर्डस राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) धर्मवीर प्रजापति ने कल होमगार्ड मुख्यालय परिसर में पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण एवं संवर्द्धन का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी ने 35 करोड़ पौधरोपण का लक्ष्य रखा है। मुख्यमंत्री योगी द्वारा 22 जुलाई को प्रदेश में 30 करोड़ पौधे लगाये जायेंगे एवं 05 करोड़ पौधे 15 अगस्त, स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर लगाये जायेंगे।

धर्मवीर प्रजापति ने इस अवसर पर कहा कि आज विभिन्न किस्म के 100 से अधिक पौधे लगाये गये। इसके माध्यम से पर्यावरण को हरा-भरा रखने में सहयोग मिलेगा। साथ ही उन्होंने कहा कि होमाइगॉर्डस विभाग ने विगत वर्ष लगभग 05 लाख पौधरोपण किया था। इस वर्ष होमाइगॉर्डस विभाग ने इससे अधिक पौधे लगाये जाने का संकल्प लिया है। उन्होंने कहा कि मा0 मुख्यमंत्री जी के निर्देशों का अक्षरशः पालन सुनिश्चित किया जायेगा।

धर्मवीर प्रजापति ने कहा कि होमाइगॉर्डस जवान अधिक से अधिक पौधरोपण करेंगे। उन्होंने होमगार्ड्स जवानों को निर्देश दिये कि पौधरोपण के साथ ही उनकी देखभाल भी करें। साथ ही उन्होंने लोगों से भी अपील की, कि अधिक से अधिक संख्या में पौधरोपण करें एवं पर्यावरण संरक्षण एवं संवर्द्धन में सरकार का सहयोग करें। पेड़-पौधे एवं जल संरक्षण वर्तमान समय का सबसे ज्वलन्त मुद्दा है।

इस दौरान अपर मुख्य सचिव अनिल कुमार ने भी पौधरोपण किया एवं लोगों से पर्यावरण को बचाने एवं बनाये रखने की अपील की। साथ ही डीजी होमाइगॉर्डस विजय कुमार मौर्य ने भी पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। कार्यक्रम में आईजी होमगार्ड्स धर्मवीर, डीआईजी होमाइगॉर्डस विवेक कुमार सिंह सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button

mahjong ways

slot777