उत्तर प्रदेश

कम आर्द्रता के कारण सुबह से ही चढ़ने लगा तापमान

लखनऊ – धूल भरे आसमान के कारण तापमान में हल्की गिरावट दर्ज की गयी लेकिन तपिश कम नहीं हुई। वहीं गुरुवार को सुबह से ही आर्द्रता कम होने व आसमान साफ रहने के कारण तापमान में बढ़ोत्तरी है।

सुबह से ही पंखा की हवा के बावजूद गर्मी से राहत नहीं मिली। मौसम विज्ञान केन्द्र द्वारा गुरुवार को दी गयी जानकारी के अनुसार बहराइच को छोड़ अधिकांश जिलों में आर्द्रता पचास प्रतिशत से कम रही। सिर्फ बहराइच में आर्द्रता 72 प्रतिशत थी।

वहीं प्रयागराज का तापमान सुबह 11 बजे ही 37.4 डिग्री सेल्सियस, बहराइच का 32 डिग्री सेल्सियस, बरेली का 33.6 डिग्री सेल्सियस, फुर्सतगंज का 35 डिग्री सेल्सियस, गोरखपुर का 31.4, मेरठ का 34.2 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा।

वहीं पूरे प्रदेश में अधिकतम तापमान सबसे अधिक फतेहगढ़ का 45.7 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं बांदा व झांसी का तापमान 45.2 रहा। प्रयागराज का अधिकतम तापमान भी 45.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Related Articles

Back to top button

mahjong ways

slot777