उत्तर प्रदेश

सीपीए इंडिया रीजन के सम्मेलन में भाग लेंगे सतीश महाना

लखनऊ – कॉमनवेल्थ पार्लियामेन्ट्री एसोसिएशन (सीपीए) इंडिया रीजन के 8वें सम्मेलन में उप्र विधानसभा के अध्यक्ष सतीश महाना शामिल होंगे। गुवाहाटी में सोमवार से आयोजित होने वाले इस दो दिवसीय सम्मेलन में शामिल होने के लिए महाना रविवार की सुबह रवाना हुए।

दो दिवसीय इस सम्मेलन का उद्घाटन लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला 11 अप्रैल (सोमवार) को करेंगे। सम्मेलन का समापन 12 अप्रैल को असम के राज्यपाल करेंगे। सम्मेलन का विषय ‘‘समाज के अकांक्षी वर्गों के लिए विकास के परिणाम को अनुकूलित करने में मदद करने के लिए विधायी निरीक्षण को मजबूत करना’’ है।

सम्मेलन के दौरान विधानसभा अध्यक्ष ‘‘युवा केन्द्रित नीतियों को मुख्यधारा में लाना’’ एवं ‘‘राष्ट्रीय विकास एवं जनहित के लिए युवा शक्ति का उपयोग’’ विषय पर अपना भाषण प्रस्तुत करेंगे। सम्मेलन में असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा, असम विधानसभा अध्यक्ष बिस्वजीत दैमारी और अन्य विधानसभाओं के अध्यक्ष भी शामिल होंगे।

Related Articles

Back to top button

mahjong ways

slot777