उत्तर प्रदेश

सोनिया गांधी का योगी सरकार पर हमला- ‘पांच साल अलगाव पैदा करने का काम किया

उत्तर प्रदेश चुनाव को लेकर आज कांग्रेस के अंतरिम अध्यक्ष और रायबरेली से सांसद सोनिया गांधी ने पहली बार आज वर्चुअल रैली को संबोधित किया। अपने संबोधन में सोनिया गांधी ने योगी सरकार पर जबरदस्त तरीके से निशाना साधा। सोनिया गांधी ने कहा कि आपने 5 साल ऐसी सरकार देखी जिसने अलगाव पैदा करने के अलावा कोई काम नहीं किया।

किसान बहुत मेहनत से फसल उगाते हैं। न पैसे मिला न खाद मिली, सिंचाई की भी सुविधा नहीं है। सोनिया गांधी ने कहा कि 12 लाख से ज़्यादा सरकारी नौकरी पद खाली हैं लेकिन सरकार उन पदों को नहीं भर रही है। पेट्रोल, डीजल, रसोई गैस, सरसों के तेल के दाम इतने बढ़ गए हैं की घर चलाना मुश्किल हो गया है।

रायबरेली से सांसद ने कहा कि हमने महिलाओं के लिए शक्ति विधान, युवाओं के लिए भर्ती विधान और उत्तर प्रदेश के विकास के लिए उन्नति विधान तैयार किया है। प्रियंका गांधी ने 40% टिकट महिलाओं को दी हैं। उत्तर प्रदेश के हक की लड़ाई लड़ते हुए हमारे 18,000 कार्यकर्ता जेल भेजे गए।

उन्होंने कहा कि लॉकडाउन के दौरान आपका व्यवसाय बंद था। मीलों चलने का दर्द आपने सहा। लेकिन मोदी-योगी सरकार ने गैर-जिम्मेदाराना काम किया और आपके दर्द के बावजूद उन्होंने मुंह फेर लिया और आंखें बंद कर लीं। सरकार ने आपको कोई राहत नहीं दी।

Related Articles

Back to top button

mahjong ways

slot777