राष्ट्रीय

Petrol-Diesel के ताजा रेट जारी, जानिए कहां मिल रहा रहा सबसे सस्ता पेट्रोल

Petrol Diesel Rate Today 12 Feb 2022 – सरकारी तेल कंपनियों ने आज शनिवार (12 फरवरी 2022) के लिए पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी कर दिए हैं। कच्चे तेल के भाव आसमान में होने के बावजूद देश भर में पेट्रेल-डीजल के दाम जमीन पर है। घरेलू स्तर पर आज शनिवार को लगातार 100वें दिन भी पेट्रोल और डीजल के दाम में राहत रही।

तेल कंपनियों ने आज पेट्रोल डीजल के रेट में कोई बदलाव नहीं किये हैं। अलग-अलग शहरों में पेट्रोल और डीजल की कीमतें अलग-अलग हैं। जहां राजस्थान के श्रीगंगानगर में पेट्रोल 112.11 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। वहीं, पोर्ट ब्लेयर में महज 82.96 रुपये एक लीटर पेट्रोल के लिए देने पड़ रहे हैं।

पिछले साल उत्पाद शुल्क में कटौती की गई थी
केंद्र सरकार ने पेट्रोल और डीजल पर चार नवंबर 2021 को उत्पाद शुल्क में कटौती की थी। इसके बाद दाम स्थिर हैं। हालांकि, इसके बाद कई राज्यों में वैट कम करने से दाम कम हुए जरूर हुए है। पर कोई वृद्धि नहीं हुई। विपक्ष इसे चुनाव से जोड़ रहा है। क्योंकि, अंतरराष्ट्रीय बाजार में लगातार दम बढ़ रहे हैं।

अक्तूबर 2014 के बाद कीमत रिकार्ड स्तर पर हैं। ऐसा पहली बार नहीं हुआ है। जब अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम बढने के बावजूद कीमत स्थिर रही थी। पश्चिम बंगाल, केरल, तमिलनाडु चुनाव के दौरान भी दाम स्थिर रहे थे। पश्चिम बंगाल चुनाव के वक्त 27 फरवरी से 23 मार्च तक पेट्रोल के दाम 91.17 रुपए और डीजल की कीमत 81.47 पर स्थिर रही थी।

जबकि, इस दौरान कच्चा तेल मंहगा हुआ था। पेट्रोलियम प्लानिंग एंड एनालिसिस सेल (पीपीएसी) के आंकड़ो के मुताबिक जनवरी 21 में कच्चे तेल के दाम 49.84 डॉलर, फरवरी में 61.22 और मार्च में 64.73 डॉलर प्रति बैरल पहुंच गया था। पर पेट्रोल-डीजल की कीमत स्थिर रही थी। हालांकि, कई बार ऐसा भी हुआ है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चा तेल सस्ता हुआ है। पर कंपनियों ने इसका लाभ उपभोक्ताओं को नहीं दिया।

Related Articles

Back to top button

mahjong ways

slot777