राष्ट्रीय

हस्तिनापुर में मतदाता संवाद कार्यक्रम में सपा पर बरसे सीएम योगी

मेरठ,हस्तिनापुर मे प्रभावी मतदाता संवाद कार्यक्रम में योगी आदित्यनाथ ने सपा सरकार पर जमकर निशाना साधा और भाजपा सरकार की उपलब्धियां गिनवाते हुए भाजपा सरकार को पुनः सत्ता में लाने की बात कही।

आधे घंटे के उद्बोधन में सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि भारत के इतिहास की साक्षी रही और मां गंगा के तट पर बसी हस्तिनापुर की पावन नगरी को प्रणाम किया। उन्होंने कहा कि हस्तिनापुर के बिना भारत का इतिहास अधूरा है। मेरठ का औघडनाथ मंदिर जहां से भारत में क्रांति की ज्योति प्रज्ज्वलित हुई‚ वह भी लोगों की आस्था का केंद्र है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में भाजपा सरकार ने लोक कल्याण दायित्वों का निर्वाह किया है। समग्र विकास और अपराध नियंत्रण को बरकरार रखने के लिए भाजपा का सत्ता में लाना है। उन्होंने कहा कि विकास और अपराध नियंत्रण की दृष्टि से उत्तर प्रदेश अन्य प्रदेशों के मुकाबले मॉडल प्रदेश साबित हुआ है।

योगी ने पिछली सरकारों की नीति और नीयत पर सवाल खड़े किए। कहा कि पिछली सरकारों के समय पर्व-त्योहार से ठीक पहले दंगे व उपद्रव कराए जाते थे। उन्होंने सपा सरकार पर कटाक्ष करते हुए यह भी कहा कि चोरों को चांदनी रात अच्छी नहीं लगती।

जब वे पहले बिजली नही दे पाए तो अब मुफत बिजली कैसे मुहैया करा पाएंगे। राज्यमंत्री दिनेश खटीक ने शुक्रवार को योगी आदित्यनाथ का हस्तिनापुर आगमन पर आभार जताया और हस्तिनापुर के इतिहास से अवगत कराया।

Related Articles

Back to top button

mahjong ways

slot777