राष्ट्रीय

कांग्रेस के सर्वे में टॉप पर रहे CM शिवराज, 69 फीसदी लोगों ने सीएम को किया पसंद

भोपाल – मध्य प्रदेश में कांग्रेस से सत्ता जाने के बाद और संगठन को मजबूत बनाने के लिए पार्टी द्वारा एक ऑनलाइन सर्वे कराया गया है। कांग्रेस के सर्वे में भी मुख्यमंत्री शिवराज सिंह का जलवा देखने को मिला। कांग्रेस के सर्वे में भी नंबर-वन मुख्यमंत्री के रूप में लोगों ने पसंद किया है।

दरअसल मध्य प्रदेश में कांग्रेस ने ऑनलाइन सर्वे करवाया। और ये सर्वे कांग्रेस को ही भारी पड़ गया है। सर्वे में कांग्रेस ने आम जनता से पूछा था कि आप किसको सीएम के तौर पर नहीं देखना चाहते हैं।

जिसमें मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का नाम भी शामिल किया गया। सोशल मीडिया पर कराए गए सर्वे में मुख्यमंत्री शिवराज को 31 फीसदी लोगों ने वोट किया है। इसका मतलब है कि करीब 69 फीसदी लोग मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के साथ हैं।

वहीं कांग्रेस के इस सर्वे को लेकर प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि कोई भी सर्वे करवा लें कांग्रेस, नंबर वन शिवराज ही रहेंगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सर्वे खुद करवाएं या किसी अन्य एजेंसी से करवा लें नंबर वन शिवराज सिंह चौहान ही रहेंगे।

 

Related Articles

Back to top button

mahjong ways

slot777