राष्ट्रीय

सुखबीर सिंह बादल का बड़ा आरोप, बोले- AAP ने पैसे लेकर टिकट बेचे, इसलिए साथ नहीं हुए किसान संगठन

शिरोमणि अकाली दल (SAD) के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने सोमवार को आरोप लगाते हुए कहा कि पंजाब में आम आदमी पार्टी (AAP) ने पैसे लेकर टिकटें बेची हैं। इसी वजह से किसान संगठन भी उनके साथ शामिल नहीं हुए। बादल ने कहा कि किसान संगठनों का चुनाव लड़ने का फैसला राजनीतिक पार्टियों को नुकसान करेगा या नहीं, ये तो पंजाब की जनता ही तय करेगी।

बादल ने कहा कि अब बलबीर सिंह राजेवाल जो कि किसान संगठनों का नेतृत्व कर रहे है। उन्हें आम आदमी पार्टी के उन नेताओं के नाम पब्लिक करने चाहिए। जो पंजाब में पैसे लेकर टिकट देने में लगे है। संयुक्त समाज मोर्चा के नेता बलबीर सिंह राजेवाल ने पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी के साथ गठबंधन से रविवार को इनकार कर दिया था।

इससे पहले भी SAD प्रमुख ने आम आदमी पार्टी पर निशाना साधा था। उन्होंने कहा था कि राज्य के लोग केजरीवाल पर भरोसा नहीं करते हैं। उनके आधे विधायक उन्हें छोड़ चुके हैं। पंजाब में 14 फरवरी को विधानसभा चुनाव के लिए मतदान होना है और चुनाव नतीजे 10 मार्च को घोषित होंगे।

दूसरी तरफ रविवार को राजेवाल ने कहा था कि वे एक सप्ताह के भीतर अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर देंगे। केंद्र के अब वापस ले लिए गए कृषि कानून के खिलाफ आंदोलन में हिस्सा लेने वाले पंजाब के विभिन्न किसान संगठनों ने पिछले महीने अपना राजनीतिक मोर्चा शुरू किया था और विधानसभा चुनाव लड़ने की घोषणा की थी।

संयुक्त समाज मोर्चा (SSM) के नेताओं ने रविवार को किसान नेता गुरनाम सिंह चढूनी के साथ बातचीत की, जिन्होंने चुनाव मैदान में उतरने के लिए संयुक्त संघर्ष पार्टी की शुरुआत की है। राजेवाल ने चंडीगढ़ में मीडिया से बातचीत में कहा था कि मोर्चा का आम आदमी पार्टी के साथ कोई गठजोड़ नहीं होगा।

AAP की 10 सीटों की पेशकश वाली बात को बताया निराधार

राजेवाल ने उन अटकलों को निराधार करार दिया। जिसमें दावा किया गया कि उनके राजनीतिक मोर्चे को 60 सीटें चाहिए थीं। जबकि आप ने केवल 10 सीटों की पेशकश की। यह पूछे जाने पर कि क्या वे किसी अन्य पार्टी के साथ गठबंधन करेंगे। राजेवाल ने कहा, समय आने पर देखेंगे।

पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए अकाली दल ने बहुजन समाज पार्टी (BSP) के साथ गठबंधन किया है। पंजाब की कुल 117 सीटों में से बीएसपी 20 सीटों पर और अकाली दल बाकी सीटों पर चुनाव लड़ेगा। 2017 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने अकेले 77 सीटों पर जीत हासिल कर सरकार बनाई थी। वहीं आम आदमी पार्टी 20 सीटें जीतकर दूसरी सबसे बड़ी पार्टी बनी थी। अकाली दल ने 15 और BJP ने 3 सीटों पर जीत हासिल की थी।

Related Articles

Back to top button

mahjong ways

slot777