उत्तर प्रदेशवाराणसी

पीएम की सुरक्षा में हुई चूक को लेकर फूंका पंजाब सरकार का पुतला, जूतों और चप्पलों से की पिटाई

पंजाब में पीएम के काफिले को रोके जाने के बाद आज वाराणसी में पंजाब सरकार के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह का पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया गया। प्रधानमंत्री की सुरक्षा में बड़ी लापरवाही बरते जाने के विरोध में शहर के भारत माता मंदिर में पंजाब सरकार का पुतला दहन किया गया।

लोगों ने पंजाब सरकार मुर्दाबाद, कांग्रेस पार्टी मुर्दाबाद, राहुल गांधी मुर्दाबाद और सोनिया गांधी मुर्दाबाद के नारों के साथ पुतला दहन किया गया।

भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ आम लोग भी इस पुतला दहन में शामिल हुए और कहा कि कल विश्व के लोकप्रिय नेता हमारे देश के प्रधानमंत्री माननीय नरेंद्र मोदी जी के काफिले में सुरक्षा में हुई चूक कोई आम बात नहीं है।

इसपर लोगों ने पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के पोस्टर पर जूतों और चप्पलों से पीटा। साथ ही सोनिया गांधी राहुल गांधी प्रियंका गांधी के विरोध में प्रदर्शन किया।

Related Articles

Back to top button

mahjong ways

slot777