राष्ट्रीय

विवाह उम्र के मुद्दे संबंधी स्थायी समिति में 30 पुरुष सांसद, प्रियंका ने सभापति को लिखा पत्र

मुंबई – राज्यसभा सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने संसद के शीतकालीन सत्र के दौरान लोकसभा में पेश हुए बाल विवाह निषेध संशोधन विधेयक को लेकर राज्यसभा सभापति एम वेंकैया नायडू को पत्र लिखा। जिसमें उन्होंने कहा कि इस विधेयक को संसद की स्थायी समिति को भेजा गया है और इस समिति में महज एक ही महिला संसद सदस्य हैं।

आपको बता दें कि शीतकालीन सत्र में सरकार ने लोकसभा में लड़कियों के विवाह की आयु 21 वर्ष करने संबंधी बाल विवाह निषेध संशोधन विधेयक पेश किया था। जिसे व्यापक विचार विमर्श के लिए संसद की स्थायी समिति को भेज दिया गया। इस विधेयक में लड़कियों के विवाह की न्यूनतम कानूनी आयु को 18 साल से बढ़ाकर पुरुषों के बराबर 21 साल करने का प्रस्ताव है।

प्रियंका चतुर्वेदी ने पत्र ट्वीट करते हुए लिखा कि 31 सदस्यीय संसदीय समिति में 30 पुरुष सांसद हैं। जो महिलाओं के भाग्य का फैसला करेंगे कि शादी की उम्र 21 तक बढ़ाई जानी चाहिए या नहीं। मैंने राज्यसभा सभापति को पत्र लिखकर एक से अधिक महिला सदस्यों को समिति में शामिल किए जाने का अनुरोध किया है।

Related Articles

Back to top button

mahjong ways

slot777