राष्ट्रीय

उत्तर प्रदेश फतह के लिए चुनावी मंथन में जुटीं प्रियंका, संभावित उम्मीदवारों से होगी चर्चा

लखनऊ – उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने रणनीतियां बनाने का काम शुरू कर दिया है। बताया जा रहा है कि कांग्रेस अपने सभी उम्मीदवारों के लिए वॉर रूम तैयार करेगी और उन्हें मैदान के साथ-साथ सोशल मीडिया पर मजबूत करने का काम करेगी।

प्रियंका का लखनऊ दौरा
प्रियंका दो दिवसीय लखनऊ दौरे पर पहुंची हैं। जहां पर वह संभावित उम्मीदवारों के साथ चर्चा करेंगी। बता दें कि प्रियंका ने उत्तर प्रदेश की सभी 403 सीटों पर प्रभारियों की नियुक्ति की है। प्रियंका ने पहले ही नेताओं को अपने-अपने इलाकों में एक्टिव होने का निर्देश दिया था।
आपको बता दें कि लोकसभा चुनाव के समय से ही प्रियंका ने उत्तर प्रदेश में पार्टी को मजबूत करने का काम शुरू कर दिया था। और लोगों के बीच में पकड़ बनाने की कोशिश कर रही थीं। उनका लक्ष्य 2022 में उत्तर प्रदेश में कांग्रेस का मुख्यमंत्री बनाना है। जो लगभग 32 सालों से वनवास झेल रही है।

कब समाप्त होगा वनवास
उत्तर प्रदेश की धरती में भगवान राम के नाम से जानी जाती है। और उनका वनवास 14 साल में समाप्त हो गया था। लेकिन कांग्रेस का नहीं हो पाया है। और इसी वनवास को समाप्त करने के लिए प्रियंका एड़ी से चोटी तक का जोर लगा रही हैं।

प्रियंका पार्टी के आगामी अभियानों पर मंथन करेंगी और सलाहकार समिति तथा चुनाव कमेटी के साथ बैठकें करेंगी। इन बैठकों में आगामी विधानसभा चुनाव के लिए प्रत्याशियों की चयन प्रक्रिया पर मंथन किया जाएगा।

Related Articles

Back to top button

mahjong ways

slot777