कारोबारफ्लैश न्यूज

आज सोने के दाम में आई तेजी

सोने-चांदी के रेट में आज बदलाव देखने को मिला। देश भर के सर्राफा बाजारों में आज 24 कैरेट गोल्ड की औसत कीमत 48500 के और करीब आ गई है। वहीं चांदी आज मंगलवार के मुकाबले आज बुधवार को 164 रुपये प्रति किलो की गिरकर 72332 रुपये पर पहुंच गई है। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट (ibjarates.com) के मुताबिक 19 मई 2021 को देशभर के सर्राफा बाजारों सोने-चांदी के हाजिर भाव इस प्रकार रहे।

बता दें कि IBJA द्वारा जारी किए गए रेट देशभर में सर्वमान्य है। हालांकि इस वेबसाइट पर दिए गए रेट में जीएसटी (GST) शामिल नहीं किया गया है। सोना खरीदते-बेचते समय आप IBJA के रेट का हवाला दे सकते हैं। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के मुताबिक ibja देशभर के 14 सेंटरों से सोने-चांदी का करेंट रेट लेकर इसका औसत मूल्य बताता है। सोने-चांदी का करेंट रेट या यूं कहें हाजिर भाव अलग-अलग जगहों पर अलग हो सकते हैं पर इनकी कीमतों में थोड़ा अंतर होता है।

 

Related Articles

Back to top button

mahjong ways

slot777