कारोबारफ्लैश न्यूज

आज मिली राहत, स्थिर रहे पेट्रोल-डीजल के दाम

सरकारी तेल कंपनियों की ओर से आज पेट्रोल व डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। कल पेट्रोल की कीमत 22 से 25 पैसे तक बढ़ी थी तो वहीं डीजल की कीमत भी 24 से 27 पैसे तक बढ़ी थी।

बुधवार को दिल्ली में पेट्रोल का दाम 92.05 रुपये जबकि डीजल का दाम 82.61 रुपये प्रति लीटर थी। वहीं मुंबई में पेट्रोल की कीमत 98.36 रुपये व डीजल की कीमत89.75 रुपये प्रति लीटर थी। 

बता दें कि प्रतिदिन सुबह छह बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। सुबह छह बजे से ही नई दरें लागू हो जाती हैं। पेट्रोल व डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम लगभग दोगुना हो जाता है।

इन्हीं मानकों के आधार पर पर पेट्रोल रेट और डीजल रेट रोज तय करने का काम तेल कंपनियां करती हैं। डीलर पेट्रोल पंप चलाने वाले लोग हैं। वे खुद को खुदरा कीमतों पर उपभोक्ताओं के अंत में करों और अपने स्वयं के मार्जिन जोड़ने के बाद पेट्रोल बेचते हैं। पेट्रोल रेट और डीजल रेट में यह कॉस्ट भी जुड़ती है।

Related Articles

Back to top button

mahjong ways

slot777