लाइफस्टाइल
WhatsApp New Feature: स्कूल और ऑफिस वालों के लिए WhatsApp का बड़ा अपडेट, जानें Organization फीचर की खासियत
दुनिया के सबसे लोकप्रिय मैसेजिंग प्लेटफॉर्म WhatsApp पर बड़े ग्रुप और कम्युनिटी को संभालना जल्द ही पहले से ज्यादा आसान हो सकता है। कंपनी एक नए फीचर पर काम कर रही है, जिसका नाम ‘Organization’ बताया जा रहा है। खासतौर पर उन एडमिन के लिए यह टूल उपयोगी साबित हो सकता है, जो स्कूल, कॉलेज, ऑफिस या बड़ी कम्युनिटी के कई ग्रुप्स को एक साथ मैनेज करते हैं। इस फीचर के आने से सदस्यों की जानकारी जुटाने के लिए अलग-अलग ग्रुप्स में जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
क्या है WhatsApp का Organization फीचर?
WhatsApp का Organization फीचर एक तरह का एडमिन मैनेजमेंट डैशबोर्ड होगा। इसके जरिए कम्युनिटी से जुड़ी जरूरी जानकारियां एक ही जगह पर उपलब्ध होंगी। एडमिन इस सेक्शन में संगठन का नाम, उसकी जानकारी और कुल सदस्यों की संख्या देख सकेंगे।



