विश्‍व

सैनिकों को लेकर भागा US, कुवैत पर हमले के बाद क्या हुआ?

कुवैत में हमला ईरान ने किया है वो बेहद खतरनाक है और इसमें कुवैत के अली अल सलेम एयरबेस पर ईरान ने ड्रोन अटैक किया था। दरअसल अली अल सलेम अमेरिकी एयरबेस पर ईरान ने वनवे अटैक ड्रोन से निशाना बनाने का दावा किया था। जिससे वहां पर तैनात कई अमेरिकी फौजी बुरी तरह जख्मी हुए हैं। इस कदर जख्मी कि उन घायल अमेरिकी सैनिकों को लेकर एक C17 ए ग्लोब मास्टर प्लेन कुवैत से जर्मनी के लिए रवाना हुआ। यह बड़ा हवाई जहाज घायल फौजियों को लेकर जर्मनी के रामस्टीन एयरबेस पर उतरा। हालांकि इस तरह के दावों को लेकर अमेरिका और ईरान दोनों से जुड़े सोर्सेस आमने-सामने हैं। ईरानियन आर्मी ग्राउंड फोर्सेस ने कुवैत में मौजूद अली अल सलेम बेस को निशाना बनाया है। शुरुआती रिपोर्ट में कहा गया कि इन हमलों में कई अमेरिकी फौजी जख्मी हो गए हैं। अब दावा किया जा रहा है कि फ्लाइट ट्रैकिंग डाटा बताता है कि अमेरिका का C17A ग्लोब मास्टर प्लेन कुवैत से जर्मनी के रामस्टीन एयरबेस के लिए रवाना हुआ था। लेकिन इन दावों में एक बड़ा मोड़ तब आया जब यूएस सकम ने इस तरह की खबरों को खारिज कर दिया।

इसराइल का एक ड्रोन हमदान में पकड़ा गया है। जमीर अब्बास जाफरी का कहना है कि वो अपने सर्िलंस ईरान में भेजते रहें और ईरान यह सब देखता रहे तो यह मुमकिन नहीं है। अगर तुम हमें आंख दिखाओगे तो यह आंखें हम फोड़ देंगे। आंख यानी ईरान के दुश्मनों का वो रडार सिस्टम जिसके जरिए वो ईरान पर नजर रखते हैं। तो ईरान ने कुवैत पर हमला किया है। वो खुद मान रहा है। मिडिल ईस्ट एक्सपर्ट जमीर अब्बास जाफरी कहते हैं कि ईरान अपने इस एक्शन को बिल्कुल नहीं छिपा रहा है और छिपाने जैसी बात भी नहीं है। दुनिया देख रही है कि ईरान को परेशान किया जा रहा है और जब परेशान करोगे तो हम भी मारेंगे और हर बार मारेंगे। वहीं इस खबर पर सबके अलग-अलग नजरिए हैं। कुछ एक्सपर्ट C17 की इस उड़ान को मेडिकल एकुएशन यानी घायल सैनिकों को इलाज के लिए ले जाने के सबूत के तौर पर देख रहे हैं। हालांकि सिर्फ फ्लाइट डाटा से यह तस्दीक नहीं की जा सकती कि विमान में कौन सवार था या वह जर्मनी क्यों जा रहा था। अगर देखा जाए तो ट्रिगर्स शुरू हो गए हैं। यानी एक दूसरे को जवाब दिया जा रहा है। तो इसे जंग का आगाज मान लेना चाहिए।

Related Articles

Back to top button

mahjong ways

slot777