उत्तर प्रदेश

राज्यपाल से भारतीय प्रशासनिक सेवा 2022 बैच के 14 परिवीक्षाधीन अधिकारियों ने की शिष्टाचार भेंट

उत्तर प्रदेश की राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल से आज राजभवन में भारतीय प्रशासनिक सेवा 2022 बैच के 14 परिवीक्षाधीन अधिकारियों ने शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर परिवीक्षाधीन अधिकारियों को सम्बोधित करते हुये राज्यपाल ने कहा कि आज सरकार तथा आम आदमी की आपसे बहुत अपेक्षायें है।
आपका दायित्व है कि लोगों का कार्य त्वरित रूप से निस्तारित करें ताकि उन्हें अनावश्यक रूप से दफ्तरों के चक्कर ना लगाने पड़ें। राज्यपाल ने प्रत्येक कार्य कानून के दायरे में करने तथा नियम का पालन करते हुए त्वरित रूप से निष्पादित करने का सुझाव दिया।
छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय, कानपुर में हाल ही में आयोजित दो दिवसीय शिक्षा मंथन-2023 पर राज्यपाल जी ने चर्चा करते हुए नवोदित अधिकारियों को बताया कि इससे देश-प्रदेश से आये विद्वानों के विश्लेषण परक विचार-विमर्श प्रदेश के उच्च शिक्षण
संस्थानों को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर ख्याति प्राप्त शिक्षण संस्थानों में गणनीय बनाने की दिशा प्रशस्त करेंगे और ऐसे कार्यक्रमों में दिये गये सुझावों का अनुसरण अधिकारियों को अपने कार्यक्षेत्र में अमल करना चाहिए।
उन्होंने प्रशिक्षु अधिकारियों से कहा कि आप अपनी जिम्मेदारी को समझें और सेवा भाव से कार्य करें। साथ ही आपका यह प्रयास होना चाहिए कि श्रेष्ठ जीवन जीने वालों का अनुसरण करे और उनके द्वारा दिखाये गए पथ पर चलकर अपने देश एवं प्रदेश का नाम रोशन करें।
आप विभाग के दायरे से बाहर निकलकर अन्य विभागों से तालमेल बनाकर जनहित के कार्यों में अपना महत्वपूर्ण योगदान दें, साथ ही इस बात का विशेष ख्याल रखें कि कोई भी फरियादी आपके पास से निराश होकर न जाये।
राज्यपाल ने कहा कि प्रत्येक अधिकारी को जनता के हितो को केन्द्र में रखकर कार्य करना चाहिए। फाइल पर बार-बार आपत्ति लगाने की प्रवृत्ति पर तीखी प्रतिक्रिया करते हुए उन्होंने कहा कि अधिकारियों का यह दायित्व होना चाहिए कि प्रस्तुत फाइल को पूरी तरह से

Related Articles

Back to top button

mahjong ways

slot777