कारोबारफ्लैश न्यूज

सोने-चांदी के दामों में उछाल, जानें आज का भाव

नयी दिल्ली – दिल्ली सर्राफा बाजार में शुक्रवार को सोना 441 रुपये की तेजी के साथ 48,530 रुपये प्रति दस ग्राम हो गया। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी। पिछले कारोबारी सत्र में सोना 48,089 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। इसी तरह चांदी भी 1,148 रुपये उछलकर 71,432 रुपये प्रति किलोग्राम की ऊंचाई को छू गया। पिछले सत्र में चांदी का बंद भाव 70,284 रुपये प्रति किलोग्राम था।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने का भाव मामूली गिरावट के साथ 1,896 डॉलर प्रति औंस था जबकि चांदी का भाव 28.15 डॉलर प्रति औंस पर लगभग स्थिर बना रहा। न्यूयॉर्क के कमोडिटी एक्सचेंज (कॉमेक्स) में सोने की हाजिर कीमत शुक्रवार को 1,896 डॉलर प्रति औंस था जिससे सोने में मामूली गिरावट आई।

Related Articles

Back to top button

mahjong ways

slot777