उत्तराखंड

सियासी हलचल के बीच मुख्यमंत्री तीरथ रावत ने दिया इस्तीफा

[tta_listen_btn listen_text="खबर सुनें" pause_text="Pause" resume_text="Resume" replay_text="Replay" start_text="Start" stop_text="Stop"]

उत्तराखंड – भाजपा के विधान मंडल की बैठक में कल शनिवार को होगा विधामंडल दल के नेता का फैसला। मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने दिल्ली से लौटकर देरशाम मीडिया सेंटर में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में सरकार की उपलब्धियां गिनाई लेकिन स्तीफे के बावत कुछ नहीं कहा। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार उन्होने राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को पहले ही अपना स्तीफा भेज‌ चुके है।

विगत तीन दिन पहले उन्हें आलाकमान द्वारा दिल्ली बुलाया गया था। तब से कयास लगाए जा रहे थे। कि मुख्य मंत्री तीरथ सिंह रावत स्तीफा दे सकते है। उनके स्तीफे के पीछे उनका विधान सभा का सदस्य न चुना जाना तथा छ: माह बाद उत्तराखंड में चुनाव होने के कारण उप चुनाव की धूमिल होती संभावना भी रही है। इसके अलावा कई सियासी कारण गिनाए जा रहे है।

मुख्यमंत्री के स्तीफे की खबरों के साथ ही पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज, उच्च शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत, कृषि मंत्री सुबोध उनियाल, कैबिनेट मंत्री विशन सिंह चुफाल एवं विधायक हरीश धामी का नाम चर्चाओं में है।

भाजपा के विधानमंडल दल की बैठक कल शनिवार को पार्टी मुख्यालय देहरादून में 3 बजे होगी । सभी विधायकों को बैठक में उपस्थित रहने के लिए पार्टी की ओर से दूरभाष पर सूचना दी गई है। बैठक में विधान मंडल का नया नेता चुना जायेगा। इसके बाद ही तय होगा कि उत्तराखंड का नया मुख्य मंत्री कौन बनेगा।

राज्‍यों से जुड़ी हर खबर और देश-दुनिया की ताजा खबरें पढ़ने के लिए नार्थ इंडिया स्टेट्समैन से जुड़े। साथ ही लेटेस्‍ट हि‍न्‍दी खबर से जुड़ी जानकारी के लि‍ये हमारा ऐप को डाउनलोड करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button