
समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव की पत्नी साधना गुप्ता का निधन
यूपी की राजनीति के दिग्गज और समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव की पत्नी साधना गुप्ता का शनिवार की दोपहर मेदांता अस्पताल में निधन हो गया है।
साधना गुप्ता फेफड़े के संक्रमण से पीड़ित थीं और गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। मुलायम सिंह कुछ देर पहले ही अस्पताल में उन्हें देखने पहुंचे थे। बता दें कि साधना गुप्ता, बीजेपी नेता अपर्णा यादव की सास और प्रतीक यादव की मां थीं।
मुलायम की दूसरी पत्नी थीं साधना
साधना गुप्ता मुलायम सिंह यादव की दूसरी पत्नी थी। साल 2003 में मुलायम सिंह की पहली पत्नी और अखिलेश यादव की मां मालती देवी का निधन होने के कुछ दिनो्ं के बाद मुलायम सिंह यादव ने खुद से 20 साल छोटी साधना गुप्ता से शादी की थी। और दूसरी पत्नी बनाया था।
उपमुख्यमंत्री ने जताया शोक
उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने सपा संरक्षक की पत्नी के निधन पर शोक व्यक्त किया है। मौर्य ने ट्विटर पर लिखा। पूर्व मुख्यमंत्री श्री मुलायम सिंह यादव की पत्नी श्रीमती साधना गुप्ता जी के निधन का दुखद समाचार मिला।
प्रभु पुण्यात्मा को अपने श्री चरणों में जगह दे। आदरणीय श्री मुलायम सिंह और परिजनों को ये दुख सहन करने की क्षमता दे! ॐ शांति शांति शांति।



